नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान, अवैध बोर्ड हटाए गए, पत्रकारों के आईडीकार्ड किए चेक

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : नगर निगम के अधिकारियों और परिवर्तन दल की टीम द्वारा आज गुरुवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। यह अभियान कोतवाली क्षेत्र से कुतुबखाना तक चलाया गया।
अभियान के दौरान दुकानों के ऊपर लगे अवैध बोर्ड और बाहर की ओर निकले साइन बोर्डों को तोड़ा गया। वहीं कुछ व्यापारियों ने मौके पर ही जुर्माना भरकर रसीद कटवाई, जिससे उनके बोर्ड टूटने से बच गए।
कार्रवाई के दौरान फोटो और वीडियो कवरेज कर रहे पत्रकारों के आईडी कार्ड भी नगर निगम अधिकारियों द्वारा चेक किए गए। इस पर पूछे जाने पर नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि दुकानों के ऊपर जो भी अवैध बोर्ड नियमों के खिलाफ बाहर की ओर लगे हुए हैं, उनके खिलाफ अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है।
नगर निगम ने जुर्माना भरने वाले व्यापारियों को चेतावनी दी है कि वे जल्द से जल्द अपने अवैध बोर्ड हटा लें, अन्यथा नगर निगम द्वारा आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी ने पीएम श्री राजकीय बालिका विद्यालय आजमगढ़ में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

Fri Feb 13 , 2026
जिलाधिकारी ने पीएम श्री राजकीय बालिका विद्यालय आजमगढ़ में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन जिलाधिकारी ने विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडलों का बारीकी से निरीक्षण कर बच्चों को किया प्रोत्साहित चयनित विज्ञान मॉडल के छात्रों को जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली […]

You May Like

advertisement