भारत विकास परिषद और राइजिंग चाइल्ड स्कूल ने सेवा और संस्कार के साथ बाल विकास का लिया संकल्प

लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत

भारत विकास परिषद और राइजिंग चाइल्ड स्कूल ने सेवा और संस्कार के साथ बाल विकास का लिया संकल्प

बाल स्वास्थ्य जागरूकता के संदेश के साथ राइजिंग चाइल्ड स्कूल में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता संपन्न

भारत विकास परिषद और राइजिंग चाइल्ड स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में रायबरेली शहर के प्रभुटाऊन में “स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों और बच्चों की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स रायबरेली की अधिशासी निदेशक प्रो. (डॉ.) अमिता जैन द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर एम्स, रायबरेली के सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि परिषद सेवा, संस्कार एवं सामाजिक जागरूकता के कार्यों को निरंतर और प्रतिबद्धता के साथ संचालित कर रही है। मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) अमिता जैन ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन न केवल बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि अभिभावकों को भी अपने शिशुओं के बेहतर शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने परिषद एवं विद्यालय के इस सराहनीय प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। प्रतियोगिता में 6 माह से 5 वर्ष तक के लगभग 350 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभिन्न आयु वर्गों में प्रिशा, ग्राहिल, विधान, अयांश, हर्षवर्धन, अव्यान एवं वामिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यशविन राघव, आध्या, काशवी, अबान, मानस एवं राघव का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा, स्वास्थ्य एवं सक्रियता ने सभी का मन मोह लिया।
रायबरेली के प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी, डॉ. दीपा आहूजा, डॉ. सी. एस. अग्रवाल, डॉ. सुमित रस्तोगी एवं सहायिका अंजली सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। कार्यक्रम के अंत में चिकित्सक टीम का सम्मान कर उनके अमूल्य सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष नवल किशोर वाजपई, क्षेत्रीय सेवा संयोजक अम्बरीष अग्रवाल, पूर्व क्षेत्रीय संरक्षक डॉ. आर. बी. श्रीवास्तव, डॉ. चम्पा श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष राकेश कक्कड़, पूर्व अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, वी. के. अग्निहोत्री, राकेश मिश्रा, शाखा सेवा संयोजक राजा राम मौर्य, निशा सिंह, अजय मिश्रा, वाणी पाण्डेय, मधु कक्कड़, चन्द्र प्रकाश सिंह, नीलिमा श्रीवास्तव, शशि अग्निहोत्री, शशिकांत राय, सुरेश चंद्र शुक्ला, नीरज श्रीवास्तव, उषा त्रिवेदी, रविंद्र नाथ हरि, स्नेहलता श्रीवास्तव, अर्चना महेश्वरी, संध्या राय सहित अनेकों गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। परिषद की प्रथम महिला एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता का श्रेय सामूहिक सहयोग और समर्पण को दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयोजित हुआ विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर

Sun Feb 15 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत आयोजित हुआ विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर 22 फरवरी को मेगा/वृहद सेवा शिविर का आयोजन रायबरेली: 14 फरवरी 2026,उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर 22 फरवरी 2026 आयोजित मेगा/वृहद […]

You May Like

advertisement