देहरादून: संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ ने डॉ धन सिंह रावत को नियुक्ति के लिए कहा धन्यवाद

देहरादून: संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ ने डॉ धन सिंह रावत को नियुक्ति के लिए कहा धन्यवाद,
सागर मलिक

देहरादून: कल सांय संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल अपने पूर्व अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण जी के नेतृत्व में माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत जी को उनके शासकीय आवास यमुना कॉलोनी पर मिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी मंमगाई द्वारा बताया गया कि 27 तारीख को होने वाले नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के लिए माननीय मंत्री जी का सभी नर्सिंग बेरोजगारों की ओर से धन्यवाद प्रेषित किया गया,

संगठन के मीडिया प्रभारी महिपाल सिंह कृषाली जी द्वारा बताया गया कि आज एक शिकायती पत्र भी माननीय मंत्री जी को दिया गया जिसमें की कुछ अभ्यर्थियों द्वारा फर्जी स्थाई निवास और उत्तराखंड नर्सिंग काउंसिल में फर्जी तरीके से पंजीकृत कर चिकित्सा शिक्षा के 1455 नर्सिंग अधिकारियों के पदों पर चयन हो गया है जिसके लिए आज ज्ञापन दिया गया और इन अभ्यर्थियों की गहन जांच के लिए मंत्री जी से प्रार्थना की गई मंत्री जी द्वारा तुरंत उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जो भी शिकायती प्रकरण है उनकी गहनता से जांच कर की नियुक्ति प्रदान की जाए,

हमारे संगठन द्वारा पहले भी चिकित्सा स्वास्थ्य के 1564 नर्सिंग अधिकारी की भर्ती में भी कुछ लोगों की शिकायत मंत्री जी से की थी उनमें से 3 लोगों के स्थाई प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए है जिनकी नियुक्ति निरस्त भी कर दी गई है और उन पर राजस्व विभाग द्वारा केस भी दर्ज कर दिया गया है हमारे संगठन को लगातार नर्सिंग बेरोजगारों की ओर से लिखित शिकायत मिल रही है जिस कारण आज संगठन ने ज्ञापन दे कर कड़ी कार्यवाही की मांग की हैं आज ज्ञापन देने वालों में शैलेश राणा प्रदेश उपाध्यक्ष, अंकित भट्ट प्रदेश सचिव,प्रियंका सेमवाल कोषाध्यक, प्रभा नेगी, मोनिका रावत, शर्मिला सकलानी, प्रीति, आरती, विकास पुंडीर, गणेश रांगड, प्रमोद चमोली, आशुतोष पुरसोडा, विकाश रावत, आयुष आदि उपस्थित रहे

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: विधायक श्री विनोद चमोली जी के दौरे के बाद एडीबी के अधिकारी आए हरकत में

Wed Mar 26 , 2025
देहरादून: विधायक श्री विनोद चमोली जी के दौरे के बाद एडीबी के अधिकारी आए हरकत में,सागर मलिक वार्ड नंबर 84 बंजारा में एडीबी द्वारा संचालित सीवर पानी और सड़क निर्माण कार्यों को लेकर क्षेत्र के लोक प्रिय विधायक श्री विनोद चमोली जी के लगातार भ्रमण से आधे अधूरे पड़े विकास […]

You May Like

Breaking News

advertisement