Uncategorized

बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के द्वारा “ब्रज रत्न अवॉर्ड” से अलंकृत हुईं प्रो. डाॅ. शशि तिवारी

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी।

आगरा, 14 फरवरी : होटल जे.पी. पैलेस के कन्वेंशन हाॅल में इन्क्रैडिबल इण्डिया फाउण्डेशन द्वारा आयोजित “ब्रज रत्न अवाॅर्ड” का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अन्तरराष्ट्रीय ख्याति की जानी-मानी कवयित्री, साहित्यकार, समाजसेवी व आगरा कॉलेज (डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविख्यालय) की पूर्व संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. (डाॅ.) शशि तिवारी को “ब्रज रत्न अवॉर्ड” से अलंकृत किया।साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, शील्ड एवं अंगवस्त्र आदि प्रदान किए।
ज्ञात हो कि प्रो. (डाॅ.) शशि तिवारी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी समिति, दिल्ली की सचिव (उत्तर प्रदेश प्रभार) हैं।साथ ही शास्त्रीय गायन व कथक नृत्य में पारंगत हैं।उनको संस्कृत के अलावा हिन्दी, ब्रजभाषा, उर्दू, अंग्रेजी व रूसी भाषाओं में महारथ हासिल है।वे बाबू गुलाबराय स्मृति संस्थान, आगरा की अध्यक्ष हैं।उनकी अब तक 30 से भी अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। वे पूर्व में उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ के द्वारा “साहित्य भूषण सम्मान” से अलंकृत हो चुकी हैं।उनको अभी तक 2000 से भी अधिक पुरस्कार व सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।वे समूचे देश के 24 विश्वविद्यालयों की परीक्षक रह चुकी हैं।उनकी कुछ कविताएं जापान के ओसाका विश्वविद्यालय व श्रीलंका के कोलंबो विश्वविद्यालय के विदेशी भाषा विभाग में हिन्दी के पाठ्यक्रम में सम्मिलित हैं।उनकी अनेक कविताओं के अनुवाद अंग्रेजी, ब्रजभाषा, पंजाबी, डोंगरी, सिंधी, संस्कृत, बंगला व कश्मीरी आदि भाषाओं में हो चुके हैं।उनके सम्मान कुवैत, मॉरीशस, लन्दन, अमरीका आदि देशों में भी हो चुके हैं।इसके अलावा वे इंग्लैंड, आयरलैंड, वेल्स, पाकिस्तान, कनाडा आदि देशों की भी साहित्यिक यात्राएं कर चुकी हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत उनके अलावा सुप्रसिद्ध गीतकार सन्तोषानन्द, नवनीत सिकेरा (आई.पी.एस.), ब्रिगेडियर (डाॅ.) अमरजीत सिंह, भागवताचार्य मृदुल कान्त शास्त्री, फ़िल्म- टीवी अभिनेता पंकज कालरा, गोसेविका फ़्रेडरिक इरिना, गायक हेमन्त ब्रजवासी, नृत्यांगना नीलू शर्मा, फ़िल्म गीतकार स्व. शैलेन्द्र सिंह (मरणोपरान्त), शूटर सोनिया शर्मा, सुप्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डाॅ. आर.सी.मिश्रा को भी यह प्रतिष्ठित “ब्रज रत्न सम्मान” प्रदान किया गया।साथ ही प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, शील्ड एवं अंगवस्त्र आदि प्रदान किए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ खान ने संस्कृत भाषा को देव वाणी बताते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के मुख से बोली गई ब्रज भाषा अत्यंत पावन व प्रेम भरी वाणी है।इस वाणी में बोले गए प्रत्येक शब्द में प्रेम रस व माधुर्य भरा हुआ है।
साथ ही उन्होने कहा कि आज के युवाओं को संस्कृत का ज्ञान, गीता व रामायण जैसे ग्रन्थों का अध्ययन करते हुए अपने उन्नत जीवन का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।
इस अवसर पर इन्क्रैडिबल इण्डिया फ़ाउण्डेशन के चेयरमैन पूरन डाबर, अध्यक्ष मधुसूदन भट्ट, महासचिव अजय शर्मा, लघु उद्योग निगम के चेयरमैन राकेश गर्ग, सलाहकार समिति के चेयरमैन ए.के. सिंह व वाइस चेयरमैन डॉ. सुशील गुप्ता, आयोजन समिति के चेयरमैन किशोर खन्ना व वाइस चेयरमैन राजेश गर्ग, संयोजक ब्रजेश शर्मा, एस.बी.आई. के डी.जी.एम. संजय कुमार सिंह, संस्कृत यूनिवर्सिटी के चांसलर सचिन गुप्ता, डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा, डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. गिरधर शर्मा, डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, गोपाल गुप्ता, डॉ. अशोक शर्मा, राम मोहन कपूर, शकुन बंसल आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन तरुण शर्मा ने किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत सम्मानित विभूतियों के जीवन पर आधारित लघु फिल्म भी अजय शर्मा व ब्रजेश शर्मा के निर्देशन में प्रदर्शित की गई।जिसकी स्क्रिप्ट प्रख्यात पत्रकार आदर्श नन्दन गुप्त के द्वारा लिखी गई है और संपादन अविनाश वर्मा व सोहेल यासीन ने किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel