नशे में धुत युवकों ने बाइक सवार को पीटकर किया घायल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी दादी की दवा लेने जा रहे बाइक सवार को बीच रोड पर खड़े शराबियों ने पीटकर घायल कर दिया।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार चिटौली गांव निवासी राहुल अपनी दादी को दवा दिलाने बाइक के द्वारा फतेहगंज पश्चिमी कस्बा जा रहा था। तभी कस्बे के मोहल्ला नौगमा में रास्ता घेरकर कुछ लोग शराब के नशे में खड़े थे।राहुल ने बाइक रोककर उन लोगो से रोड से हटने एवं साइड देने को कहा तो नशे में धूत लोगों को यह बात इतनी नागवार लगी कि राहुल को बुरी तरीके से पीटने लगे। राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से राहुल को बचाया। इस दौरान उनकी वृद्ध दादी को भी चोट आ गई।आरोप है उन लोगों ने जाति सूचक शब्द बोलकर भी गाली गलौज की। पीड़ित राहुल की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।आरोप सही पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।




