उत्तराखंड के डॉ. सौरव विशाल को FAIMA की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली अहम जिम्मेदारी

जफर अंसारी

हल्द्वानी/लालकुआं त्तराखंड के लिए गर्व की बात है कि डॉ. सौरव विशाल को Federation of All India Medical Association (FAIMA) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
डॉ. सौरव विशाल की यह नियुक्ति उनके निरंतर समर्पण, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता तथा चिकित्सा क्षेत्र में सक्रिय योगदान का परिणाम मानी जा रही है। लंबे समय से चिकित्सकों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने वाले डॉ. विशाल अब राष्ट्रीय स्तर पर डॉक्टरों के हितों और उनके पेशेवर अधिकारों की मजबूत आवाज बनेंगे।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वे देशभर के चिकित्सकों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, नीतिगत निर्णयों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में अपनी प्रभावी भागीदारी निभाएंगे। उनकी इस उपलब्धि से न केवल चिकित्सा समुदाय बल्कि पूरे उत्तराखंड राज्य में खुशी और गौरव का माहौल है।
चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों ने उम्मीद जताई है कि डॉ. सौरव विशाल के अनुभव और नेतृत्व से संगठन को नई दिशा मिलेगी तथा डॉक्टरों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी का पुतला

Mon Feb 23 , 2026
भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी का पुतला। स्थान- लालकुआँ रिपोर्टर जफर अंसारी एंकर-लालकुआं दिल्ली में आयोजित एआई इंपैक्ट समिति के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के विरोध में आज भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिपेन्द्र कोश्यारी के नेतृत्व में कोतवाली चोराहे पर जोरदार प्रदर्शन […]

You May Like

advertisement