सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की ओर से 21 जरूरतमंद महिलाओं को मई महीने का राशन किया गया वितरण

वरिष्ठ समाज सेवक श्री विनोद नरूला और ओमप्रकाश कटारिया मुख्य अतिथियों के तौर पर पधारे।

पंजाब (फिरोजपुर)
09 मई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

  सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा श्री जगदीश बजाज और जगदीश कक्कड़ की अध्यक्षता में 21 जरूरतमंद व्यक्तियों/महिलाओं को मई महीने का राशन वितरण किया गया। 
      श्री विनोद नरूला और ओमप्रकाश कटारिया मुख्य अतिथियों के तौर पर पधारे। उन्होंने बताया कि "चिड़ि चोंच भर ले गई नदी न घाटीयो नीर दान दिए कुछ ना घटे कह गए भगत कबीर"। इसलिए यथाशक्ति अनुसार दान करना चाहिए। और यह वेलफेयर सोसाइटी सराहनीय कार्य कर रही है। इनकी कार्य शैली को देखते हुए हम इस वेलफेयर सोसाइटी की सराहना करते हैं। लेकिन हमारा मानना है कि राशन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को ही मिलना चाहिए। सरकार को भी वोट बैंक की राजनीति छोड़कर जनरल कैटेगरी के गरीब लोगों के लिए आगे आना चाहिए। और यह सोसाइटी इन जरूरतमंद व्यक्तियों की जरूरत को पूरा कर रही हैं। 

   भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर प्रियागण में पंडित लेखराज त्रिपाठी पुजारी एवं,सोसाइटी के सदस्यों की ओर से विश्व कल्याण एवं सरबत के भले के लिए कामना की गई।

      इस मौके पर जगदीश बजाज, जगदीश कक्कड़ एडवोकेट, विनोद नरूला, ओम प्रकाश कटारिया, डा: के सी अरोड़ा, पंडित नरेश शर्मा प्रधान ब्राह्मण सभा,केवल कृष्ण जोशी, कृष्ण कुमार सचदेवा,कुलदीप शर्मा, अनिल कालिया, बलविंदर पाल शर्मा बृजभूषण धवन, प्रवेश सिडाना ने भी राशन वितरण करने में अपनी सेवा निभाई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत 11 मई को सिरपुर के गंधेश्वर महादेव मंदिर में विशेष आयोजन

Sat May 9 , 2026
संबंधित विभागों को सौंपे गए दायित्व महासमुंद 09 मई 2026/ सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष के विशेष आयोजन अंतर्गत आगामी 11 मई 2026 को प्रातः 09 बजे पुरातात्विक एवं धार्मिक नगरी सिरपुर स्थित गंधेश्वर महादेव मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के विशिष्ट आतिथ्य […]

You May Like

advertisement