उत्तराखंड में दोहरी चुनौती, कोविड के साथ बढ़ रहे डेंगू के मामले, कोविड के सात नए केस

उत्तराखंड में दोहरी चुनौती, कोविड के साथ बढ़ रहे डेंगू के मामले, कोविड के सात नए केस,
सागर मलिक

1-सात कोरोना मामले दून व ऋषिकेश में,
2-डेंगू के भी चार नए मरीज मिले |
3-स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता

स्वास्थ्य विभाग के सामने कोरोना के साथ-साथ डेंगू की दोहरी चुनौती उभरकर सामने आ रही है। शुक्रवार को कोरोना के सात नए मामले सामने आए हैं, जबकि डेंगू के भी चार नए मरीज मिले हैं।

कोरोना के नए मामलों में चार महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। सहसपुर से एक, जबकि ऋषिकेश और रायपुर से तीन-तीन मामले रिपोर्ट हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी मरीजों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और वे होम आइसोलेशन में रहकर इलाज ले रहे हैं।
अब तक देहरादून जिले में कोरोना के कुल 30 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 22 देहरादून के हैं, एक हरिद्वार से है और सात मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। इसी बीच डेंगू के भी मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को डेंगू के चार नए मामले सामने आए, जिनमें तीन मरीज श्री महंत इंदिरेश अस्पताल और एक ग्राफिक एरा अस्पताल में रिपोर्ट हुए हैं।

जिले में अब तक डेंगू के कुल 84 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 49 मरीज देहरादून के हैं और 35 अन्य जिलों या राज्यों से संबंधित हैं। इनमें से 74 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 मरीजों का इलाज चल रहा है। इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम सतर्कता बनाए हुए है और दोनों बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर पल्ला झाड़ रहे नगर निगम को लगाई फटकार

Sun Jun 8 , 2025
देहरादून: मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर पल्ला झाड़ रहे नगर निगम को लगाई फटकार,सागर मलिकजिलाधिकारी सविन बंसल ने नगर निगम देहरादून की टालमटोल पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि 75 फीसदी घोषणाएं अन्य विभागों की हैं। मुख्यमंत्री की घोषणाओं को लेकर नगर निगम के टालमटोल को लेकर जिलाधिकारी ने […]

You May Like

advertisement