देहरादून: मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर पल्ला झाड़ रहे नगर निगम को लगाई फटकार

देहरादून: मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर पल्ला झाड़ रहे नगर निगम को लगाई फटकार,
सागर मलिक
जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगर निगम देहरादून की टालमटोल पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि 75 फीसदी घोषणाएं अन्य विभागों की हैं।

मुख्यमंत्री की घोषणाओं को लेकर नगर निगम के टालमटोल को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। नगर निगम देहरादून 75 फीसदी घोषणाओं को दूसरे विभागों की बताकर अपना पल्ला झाड़ चुका है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऐसे मामलों में एक महीने में शासन से विलोपन की अनुमति न मिलने या दूसरे विभाग को हस्तांतरित न होने की स्थिति में विभाग खुद ही घोषणाओं को पूरा करने का काम करेंगे। जिलाधिकारी सविन बसंल ने शनिवार को ऋषिपर्णा सभागार में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि देहरादून जिले के लिए मुख्यमंत्री की ओर से वर्ष 2021 से अब तक कुल घोषणाओं की 138 घोषणाएं की गई हैं।

इनमें लोनिवि की 23, सिंचाई विभाग की 23, शहरी विकास की 16, समाज कल्याण 14, शिक्षा 8, पर्यटन 7, संस्कृति 8, वन 5, ऊर्जा 3, सैनिक कल्याण विभाग 6 समेत अन्य विभागों से जुड़ी घोषणाओं हैं। विभागों ने इन घोषणाओं को लेकर प्रगति रिपोर्ट रखी। लोक निर्माण विभाग की ओर से बताया गया कि 18 घोषणाओं पर काम चल रहा है। 12 डीपीआर शासन को भेजी गई हैं। छह पर काम चल रहा है और पांच अभी लंबित हैं। वहीं नगर निगम से जुड़ी घोषणाओं की प्रगति के दौरान बताया कि गया कि 75 फीसदी घोषणाएं उनसे जुड़ी नहीं है। बिना अनुमति स्वीकृत घोषणाओं को दूसरे विभाग को ट्रांसफर करने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा विलोपन तब तक मान्य नहीं होगा, जब कि शासन से अनुमति न मिल जाए और दूसरे विभाग को ट्रांसफर न हो जाए। अगर एक महीने में विलोपन या घोषणा को ट्रांसफर करने की अनुमति नहीं मिलती है तो संबंधित विभाग की जानकारी होगी कि वह उस घोषणा को खुद ही पूरा करेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, प्रभागीय वनाधिकारी नीरज शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, लोनिवि, यूपीसीएल, पेयजल के अधीक्षण अभियंता समेत अन्य मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: अवैध दवा फैक्ट्री पर छापा, नारकोटिक्स दवाएं जब्त, हिरासत में आरोपी

Sun Jun 8 , 2025
उत्तराखंड: अवैध दवा फैक्ट्री पर छापा, नारकोटिक्स दवाएं जब्त, हिरासत में आरोपी,सागर मलिक सीडीएससीओ, राज्य औषधि विभाग, एनसीबी व हरिद्वार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई कर बिना लाइसेंस चल रही दवा फैक्टरी पर छापा मारा। फैक्ट्री को तत्काल सील कर आरोपी को हिरासत में लेकर एनसीबी दिल्ली टीम अपने साथ ले […]

You May Like

advertisement