उत्तराखंड: अवैध दवा फैक्ट्री पर छापा, नारकोटिक्स दवाएं जब्त, हिरासत में आरोपी

उत्तराखंड: अवैध दवा फैक्ट्री पर छापा, नारकोटिक्स दवाएं जब्त, हिरासत में आरोपी,
सागर मलिक

सीडीएससीओ, राज्य औषधि विभाग, एनसीबी व हरिद्वार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई कर बिना लाइसेंस चल रही दवा फैक्टरी पर छापा मारा। फैक्ट्री को तत्काल सील कर आरोपी को हिरासत में लेकर एनसीबी दिल्ली टीम अपने साथ ले गई।

हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र के सेक्टर (आईआईडीसी) में बड़ी कार्रवाई की गई। बिना लाइसेंस के चल रही एक अवैध दवा निर्माता कंपनी का भंडाफोड़ हुआ है। कार्रवाई औषधि निरीक्षक अनीता भारती ( सीडीएससीओ) राज्य औषधि विभाग, एनसीबी दिल्ली और हरिद्वार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर दबिश दी। फैक्टरी में मौजूद व्यक्ति की पहचान सुनील कुमार वर्मा (निवासी बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई, जिसने खुद को कंपनी का मालिक बताया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह फूड लाइसेंस के आधार पर अवैध रूप से दवा निर्माण कर रहा था।

जांच में पता चला कि फैक्ट्री के पास दवा निर्माण का वैध लाइसेंस नहीं है। टीम ने मौके से नारकोटिक्स की आशंका वाली दवाओं और कच्चे माल को जब्त कर सील कर दिया। नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट, 1940 के तहत कार्रवाई की जाएगी। एनसीबी को एक पूर्व नारकोटिक्स केस की जांच के दौरान इस फैक्टरी की जानकारी मिली थी। फैक्ट्री को तत्काल सील कर आरोपी को हिरासत में लेकर एनसीबी दिल्ली टीम अपने साथ ले गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: स्वच्छता समिति घोटाला, समिति और नगर निगम कर्मचारियों के खिलाफ गबन के आरोप में मुकदमा

Sun Jun 8 , 2025
सागर मलिक मई 2024 में तत्कालीन डीएम की ओर से कराई गई जांच में देहरादून नगर निगम में करीब 99 पर्यावरण मित्र अनुपस्थित पाए गए थे। इन सभी काे किया गया भुगतान भी संदेहास्पद पाया गया था। तहरीर में बताया गया कि वार्ड में उक्त कर्मचारियों के भुगतान के लिए […]

You May Like

advertisement