ज्योतिसर अनुभव केंद्र व पुरुषोत्तमपुरा बाग पर्यटन स्थलों पर सांग जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयार करेंगे योजना : विश्राम कुमार मीणा

गीता स्थली ज्योतिसर को आध्यात्मिक केंद्र बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने प्रसिद्घ लोक कलाकार धनपत सिंह की स्मृति में 5 दिवसीय सांग महोत्सव 2026 का किया शुभारंभ।
प्रदेशभर से 24 टीमों के बीच होगा सांग की कंपीटिशन, प्रदेश सरकार की तरफ से विजेता को दिया जाएगा 1 लाख का पुरस्कार।

थानेसर, (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) 23 फरवरी : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि ज्योतिसर अनुभव केंद्र व पुरुषोत्तमपुरा बाग पर्यटन स्थलों पर सांग जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की योजना तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गीता स्थली ज्योतिसर को आध्यात्मिक केंद्र बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र को धार्मिक नगरी के साथ-साथ पर्यटक नगरी के रूप में विकसित करने के लिए पूरा सहयोग दे रहे हैं। इसी दिशा में महाभारत अनुभव केंद्र स्थापित किया गया और इसके साथ ही एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति को लेकर योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ये प्रस्तुतियां सांग कार्यक्रम ही नहीं है, बल्कि कला, सांस्कृतिक व सामाजिक ताना बाना है। यहीं से समाज के हर वर्ग के लोगों को एक साथ बैठकर भाईचारे को बढ़ावा देने का मंच मिलता है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सोमवार को कलाकृति भवन हरियाणा कला परिषद के भरतमुनि रंगशाला के सभागार में प्रसिद्ध लोक कलाकार धनपत सिंह की स्मृति में आयोजित 5 दिवसीय सांग महोत्सव 2026 के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को पद्मश्री डा. महावीर गुड्डू, ने पगड़ी पहनाकर, प्रोजेक्ट ऑफिसर डा. पवन आर्य ने पुष्प गुच्छ व चित्र भेंट कर सम्मानित किया। प्रदेशभर से 24 टीमों के बीच सांग का कंपीटिशन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की तरफ से विजेता को 1 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि सांग महोत्सव के दूसरे सीजन का आयोजन कुरुक्षेत्र में होना यहां के लोगों के लिए बड़ा सौभाग्य है। प्रदेश का नाम रोशन करने वालों का सरकार पूरा सहयोग कर रही है। उसी दिशा में इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि 5 कार्यक्रम में 24 कलाकारों की पार्टियां हिस्सा ले रही हैं। प्रत्येक लगभग 5 सांगों की प्रस्तुतियां होंगी। इनमें से सबसे बेहतरीन प्रस्तुति देने वाले सांगी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के प्रोजेक्ट ऑफिसर डा. पवन आर्य ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डा. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि आज पहले दिन सांगी नेरन द्वारा वीर विक्रमाजीत का, सांगी राजेश कुमार द्वारा हीर रांझा का, सांगी राजपाल द्वारा राजा नल दमयंती और सांगी आजाद सिंह द्वारा पिंगला भरथरी का किस्सा पेश किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने पद्मा श्री महावीर गुड्डू, राष्ट्रपति अवार्डी प्रेम देहाती, सांग मर्मज्ञ एवं रूपकार प्रो. रामनिवास शहरावत, लोक रंगमंच विशेषज्ञ डॉ. हनीफ खान, डीवाईसीए के निदेशक डा. विवेक चावला को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एआईपीआरओ केदारनाथ, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, सुपरीटेंडेंट हाकम सिंह, डा. हरविंद्र राणा, देवेंद्र राणा, धर्मपाल, विकास सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
आज हीरामल्ल जमाल, जानी चोर, बणदेवी किस्सा होगा प्रस्तुत : डा. नरेंद्र सिंह
जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डा. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि दूसरे दिन 24 फरवरी को सांगी कुलदीप द्वारा हीरामल्ल जमाल का, सांगी संजय द्वारा जानी चोर का, सांगी सुभाष द्वारा बणदेवी का, सांगी सतपाल द्वारा गोपीचंद का और सांगी नितिन कुमार द्वारा चंद्रप्रभा मदनपाल का किस्सा पेश किया जाएगा। इसी तरह तीसरे दिन 25 फरवरी को सांगी समंदर द्वारा लीलो चमन का, सांगी कृष्ण लाल द्वारा बणदेवी का, सांगी कृष्ण कुमार द्वारा पिंगला भरथरी का, सांगी स्वामी कर्ण सिंह द्वारा शाही लकड़हारा और सांगी वेद प्रकाश अत्री द्वारा दुष्यंत शकुंतला का किस्सा पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चौथे दिन 26 फरवरी को सांगी सोनू द्वारा बणदेवी का, सांगी उस्मान द्वारा राजाल नल दमयंती का, सांगी इंद्र सिंह द्वारा हीरा मल्ल जमाल का, सांगी राजेश कुमार द्वारा गोपी चंद का और सांगी रतन भारती द्वारा सेठ ताराचंद का किस्सा पेश किया जाएगा। अंतिम दिन 27 फरवरी सांगी रामशरण द्वारा धर्म की जीत का, सांगी राजेंद्र सिंह द्वारा बणदेवी, सांगी रमेश कुमार द्वारा धर्म की जीत का, सांगी बाबू लाल द्वारा राजा उत्तानपाद ध्रुव का जन्म का और सांगी विष्णु दत्त द्वारा विराट पर्व का किस्सा प्रस्तुत किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पत्रकार चन्द्र शेखर धरणी लगातार दूसरी बार हरियाणा विधानसभा प्रेस एडवायजरी कमेटी के अध्यक्ष बने

Tue Feb 24 , 2026
पी ए सी के अध्यक्ष चन्द्र शेखर धरणी,उप प्रधान जितेंद्र चौधरी व सचिव योगिंद्र शर्मा बहुमत से बने। चंडीगढ़, (प्रमोद कौशिक) 23 फरवरी : हरियाणा विधानसभा प्रेस एडवायजरी कमेटी (पीएसी) ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए वरिष्ठ पत्रकार चन्द्र शेखर धरणी को अध्यक्ष पद पर बहुमत से बने।पी ए सी […]

You May Like

Breaking News

advertisement