समर्थ मिश्रा के आवास पर सजा भव्य होली मिलन समारोह

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : रामपुर गार्डन में समाजवादी पार्टी के युवा नेता समर्थ मिश्रा के आवास पर होली के पावन अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर शहर के कई राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे पर फूल बरसाकर होली खेली और प्रेम, सौहार्द तथा भाईचारे का संदेश दिया। पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
समारोह में महापौर उमेश गौतम, पूर्व मंत्री भागवत शरण गंगवार, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, विधायक शहजिल इस्लाम, विधायक अता उर रहमान, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह एरोन सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए।
मेजबान समर्थ मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द को बढ़ाने का काम करते हैं। समारोह के अंत में सभी लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और त्योहार की खुशियां साझा कीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्षेत्राधिकारी बहेडी द्वारा थाना स्तरीय विवेचनाओं एवं अपराधी सत्यापन पर समीक्षा बैठक

Mon Mar 9 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : क्षेत्राधिकारी बहेड़ी, बरेली द्वारा सर्किल के थाना बहेडी के अर्दली रूम में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता श्रीमान क्षेत्राधिकारी बहेडी ने की, जिसमें सर्किल के थाना बहेडी, देवरनियां, शीशगढ़ एवं शेरगढ़ के पार्ट पीआई एवं पुनः विवेचनाओं […]

You May Like

Breaking News

advertisement