भूमाफिया के इशारे पर पुलिस द्वारा किसान नेता की गिरफ्तारी के विरोध में किसान संगठनों ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को दिया ज्ञापन

आजमगढ़ 9 मार्च 2026। ग्रामसभा रामपुर, पोस्ट- पल्हनी, तहसील- सदर, जिला- आजमगढ़ में बंजर भूमि और मंदिर की जमीन पर भूमाफिया द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। ग्रामवासी और किसान नेता अवधेश यादव ने इसका विरोध किया तो भूमाफिया के इशारे पर सिधारी थाना की पुलिस ने किसान नेता को ही गैर कानूनी ढंग से उठा लिया। किसान नेता अवधेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में किसान नेताओं ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को ज्ञापन दिया I

किसान नेताओं ने कहा कि किसान नेता अवधेश यादव को तत्काल पुलिस रिहा करे और ग्रामसभा कि बंजर जमीन व मंदिर पर हो रहे अतिक्रमण को रोका जाए और भूमाफिया पर विधिक कार्रवाई किया जाए। भूमि राजस्व अभिलेखों के अनुसार सीमांकन कराया जाए।

पूर्वांचल किसान यूनियन महासचिव विरेन्द्र यादव, डाक्टर राजेन्द्र यादव, सोसलिस्ट किसान सभा के हीरालाल यादव, नन्दलाल यादव, विनोद कुमार यादव एडवोकेट, किसान एकता समिति के संयोजक महेंद्र यादव, शिवधर यादव, राजनरायण यादव, नन्दलाल ने ज्ञापन दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वि.वि. की महिलाएं एवं बेटियां राष्ट्र एवं समाज निर्माण हेतु आगे आए- कुलपति

Tue Mar 10 , 2026
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के प्रशासनिक भवन में स्थित सभागार में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि […]

You May Like

advertisement