लाखों की संख्या में श्रद्धालु करेंगे चैत्र की अमावस पर स्नान : डीडी शर्मा

चैत्र चौदस पर विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु करेंगे अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान।
मनोरंजन के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था व अन्य सुविधाओं की भी रखा जाएगा विशेष ध्यान।

पिहोवा, (प्रमोद कौशिक)14 मार्च : भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा डीडी ने कहा कि उपमंडल पिहोवा में हर वर्ष चैत्र चौदस मेले का आयोजन किया जाता है। उपमंडल पिहोवा में यह मेला 16 मार्च से 19 मार्च तक चलेगा। इस चैत्र चौदस मेले में विभिन्न राज्यों के लोगों द्वारा सरस्वती सरोवर में स्नान किया जाता है व अपने पूर्वजों की आत्मा की सुख-शांति के लिए पिंडदान किया जाता है।
जयभगवान शर्मा डीडी ने कहा कि चैत्र चौदस मेला 16 मार्च से 19 मार्च तक चलने वाला है जिसमें पहले ही हिमाचल प्रदेश के लोग आने शुरू हो जाते हैं। चैत्र की अमावस को सभी श्रद्धालु अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान व पूजा-पाठ करवाते हैं। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालु भिन्न-भिन्न राज्यों से पिहोवा के सरस्वती तट पर आते हैं। इस चैत्र चौदस मेले के अवसर पर उपमंडल पिहोवा के बाजार विशेषकर सरस्वती तीर्थ के चारों तरफ श्रद्धालुओं के आवागमन से रौनक का माहौल बन जाता है।
उन्होंने कहा कि इस चैत्र चौदस मेले के समय लाइटिंग से सारा शहर जगमगाता है तथा लोगों के मनोरंजन के लिए तरह-तरह के इंतजाम भी किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाने के साथ-साथ सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाएगी। शहर में सभी जगह सीसीटीवी कैमरों की पैनी नजर हर व्यक्ति पर रहेगी ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या चोरी न हो सके। इसके अतिरिक्त विशेष तौर पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
नगरपालिका चेयरमैन आशीष चक्रपाणि ने कहा कि शहर में सबसे पहले सफाई व्यवस्था पर फोकस करना अनिवार्य है क्योंकि शहर में आने पर सबसे पहला आकर्षण साफ-सफाई तथा स्वच्छता ही होती है। लोगों के आगमन तथा भीड़ को मद्देनजर रखते हुए सभी प्रकार की तैयारियां पहले ही सम्पूर्ण कर ली जानी चाहिए। सफाई व्यवस्था के साथ-साथ पब्लिक वॉटर कूलर में स्वच्छ पेयजल का होना बेहद अनिवार्य है। स्वच्छ पेयजल की जांच समय-समय पर करते रहना चाहिए क्योंकि पीने का पानी ज्यादा इस्तेमाल होने वाला पेय पदार्थ है।
एसडीएम अनिल कुमार दून ने कहा कि इस चैत्र चौदस मेले में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए आठ पार्किंग प्वाइंट पिहोवा में निर्धारित किए गए हैं, जिसमें पुलिस विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरस्वती तीर्थ पर कार्तिक मंदिर तथा प्रेत पीपल पर लोगों का ज्यादा आवागमन रहता है। इन स्थानों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि वहां पर श्रद्धालुओं को कोई समस्या न आए। इसके अतिरिक्त ऐसे स्थानों पर जेब कतरों से भी बचाव किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद नवीन जिन्दल ने सैनी समाज सभा कुरुक्षेत्र में निर्माण कार्यों के लिए दिए 11 लाख रुपये

Sun Mar 15 , 2026
कुरुक्षेत्र,(प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) 14 मार्च : समाज के उत्थान और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साकार करते हुए सांसद नवीन जिन्दल ने कुरुक्षेत्र स्थित सैनी समाज सभा में निर्माण कार्यों को पूरा कराने के लिए 11 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की है। यह राशि सैनी समाज […]

You May Like

advertisement