’गौ संरक्षण और संवर्धन की दिशा में बड़ा कदम’

’मुख्यमंत्री ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ, बैकुंठपुर के कृषि विज्ञान केंद्र सलका में आयोजित हुआ वर्चुअल कार्यक्रम’

कोरिया 16 मार्च 2026/ प्रदेश में गौ संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई गौधाम योजना का शुभारंभ एवं लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर के प्रेक्षागार से 14 मार्च को वर्चुअल माध्यम से किया गया।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, सलका (बैकुंठपुर) में आयोजित कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा पशुपालकों की उपस्थिति में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।

कार्यक्रम के दौरान गौधाम योजना के उद्देश्य, संचालन एवं इसके माध्यम से गौवंश संरक्षण तथा पशुपालकों को मिलने वाले लाभों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना रजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सौभाग्यवती सिंह, श्रीमती गीता रजवाड़े, श्री राजेश साहू, जनपद पंचायत सोनहत की अध्यक्ष श्रीमती आशादेवी सोनपाकर, जनपद सदस्य श्रीमती धर्मवती रजवाड़े, सरपंच सलका, सरपंच जूनापारा, जिला स्तरीय गौधाम समिति के अध्यक्ष श्री रेवा यादव एवं सदस्य, विकासखंड स्तरीय गौधाम समिति बैकुंठपुर के अध्यक्ष श्री नवनीत कुशवाहा एवं सदस्य, तथा गौ रक्षा समिति के श्री अनुराग दुबे एवं श्री रिचेश सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पशुपालक उपस्थित रहे।जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त कलेक्टर श्री अमित गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर पशुपालन विभाग की ओर से उपसंचालक डॉ. विभा सिंह बघेल, डॉ. राकेश शुक्ला, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. आर. एस. चंदे, डॉ. विमल पटेल, डॉ. शुभम वर्मा, डॉ. राजू सिंह, डॉ. जागेश्वर, डॉ. अनुपमा सहित विभागीय अधिकारी एवं स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

’ई-केवाईसी में कोरिया जिला प्रदेश में अव्वल’

Mon Mar 16 , 2026
’वीबीजी रामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले के सभी पंजीकृत श्रमिकों का आधार सत्यापन पूरा’ ’मेहनतकश श्रमिकों के पसीने का सम्मान- कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी’ कोरिया 16 मार्च 2026/ ग्रामीण विकास को नई गति देने के उद्देश्य से लागू की गई वीबीजी रामजी योजना के तहत कोरिया जिले ने […]

You May Like

advertisement