सरकार गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य कर रही-सदर विधायक

मा0 मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 90 हजार लाभार्थियों के खाते में 900 करोड़ रूपए की अनुदान धनराशि का अंतरण

बदायूं 16 मार्च। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं।मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के बदायूं के 2712 सहित प्रदेश के 90 हजार लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त रुपए 01 लाख की धनराशि कुल रूपए 900 करोड़ अंतरित की। मा0 मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए वही कलेक्ट्रेट बदायूं में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक,जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने जनपद के 15 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए।
कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ में आयोजित मा0 मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया जिसे सदर विधायक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, पूर्व एमएलसी, अधिकारियों व लाभार्थियों ने देखा। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम के दौरान जनपद फतेहपुर, गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, सहारनपुर, महाराजगंज आदि जनपदों के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद भी स्थापित किया, उनसे उनका कुशल क्षेम जाना व अन्य किन-किन योजनाओं का लाभ उन्हें मिला है यह भी जानकारी ली।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने लाभार्थियों से कहा कि वह अन्य योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेंं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब तक लाखों परिवारों को आवास योजना का लाभ दिया है व अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं से भी लाभान्वित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचा रही है।
वही जनपद बदायूं के कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि अच्छा सोचो तो अच्छा होगा, आज नहीं तो कल होगा। उन्होंने कहा कि भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी व मा0 मुख्यमंत्री जी गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपना मकान होने से असीम सुख का अनुभव होता है और यही सुख सरकार गरीबों व पात्रों को दे रही है।
कार्यक्रम के दौरान योजना का लाभ मिलने पर लाभार्थियों ने मा0 मुख्यमंत्री जी व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूरी निष्पक्षता से उन्हें योजना का लाभ मिला है।
अपर जिला अधिकारी न्यायिक व परियोजना अधिकारी डूडा कल्पना जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का उद्देश्य है कि गरीबों को आवास के साथ-साथ आधारभूत संरचना की सुविधा उपलब्ध कराना, जिससे उनके जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार हो सके। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1.0 जून 2015 में प्रारंभ हुई थी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 सितंबर 2024 में प्रारंभ हुई थी, जिसमें योजना के अंतर्गत लाभार्थी के पास आवास की समुचित व्यवस्था नहीं है अर्थात कच्चा अथवा अर्द्धपक्का मकान है, के लाभार्थियों का चयन किया जाता है।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत ईडब्ल्यूएस (इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन) श्रेणी के लिए 30 से 45 वर्ग मीटर में नए आवास का प्रावधान है, जिसमें पति-पत्नी व अविवाहित पुत्र व पुत्री एक ही परिवार में शामिल होंगे। योजना अंतर्गत रुपए 1.50 लाख केंद्र सरकार से तथा 1.00 लाख राज्य सरकार द्वारा कुल ढाई लाख रुपये अनुदान के रूप में दिए जाते हैं। जिसमें प्रथम किस्त में रुपए 1 लाख, द्वितीय किस्त में रुपए 1 लाख तथा तृतीय किस्त में रुपए 50 हजार अनुदान के रूप में उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है।
उन्होंने बताया कि सोमवार का आयोजित कार्यक्रम में जनपद के 2712 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला है, जिसमें उनके खाते में 01 लाख रूपए की धनराशि मा0 मुख्यमंत्री के स्तर से अंतरित की गई है। उन्होंने बताया कि नगर निकायों इन 2712 लाभार्थियों में से अलापुर के 442, बिसौली के 88, बदायूं के 84, दहगवां के 12, दातागंज के 109, फैजगंज के 120, इस्लामनगर के 389, कछला के 34, ककराला के 172, कुंवरगांव के 64, मुड़िया के 78, रूदायन के 28, सहसवान के 208, सैदपुर के 162, सखानू के 47, उझानी के 52, उसहैत के 566 व वजीरगंज के 57 लाभार्थी हैं।
इस अवसर पर पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शारदेंदु पाठक,अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, जिला राजस्व अधिकारी विनोद कुमार सिंह, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चन्दोला, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बदायूं विनय मणि त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी वी लाभार्थी मौजूदरहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री द्वारा पीएम आवास योजना (शहरी)2.0 के अंतर्गत प्रदेश के 90 हजार लाभार्थियों को 900 करोड़ की प्रथम किस्त की गयी जारी

Tue Mar 17 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) 2.0 के अंतर्गत प्रदेश के 90,000 लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रथम किस्त 900 करोड़ रुपए की अनुदान राशि का अंतरण किया गया ।कार्यक्रम का सजीव प्रसारण […]

You May Like

Breaking News

advertisement