उत्तराखंड कांग्रेस का जिला पंचायत चुनावो में बड़ी जीत का दावा

सागर मलिक

*प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 198 में से 138 सीटों पर कब्जा

आदर्श आचार संहिता की अवधि समाप्त*

देहरादून। उत्तराखंड के 12 जिलों (हरिद्वार को छोड़कर) में संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन–2025 में कांग्रेस ने जिला पंचायत स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 198 अधिकृत प्रत्याशियों में से 138 पर जीत दर्ज की है।
राजधानी देहरादून में कांग्रेस को विशेष सफलता मिली, जहां 16 अधिकृत प्रत्याशियों में से 12 विजयी हुए, वहीं ओपन सीटों पर भी कांग्रेस समर्थित 4 प्रत्याशी जीत दर्ज करने में सफल रहे।
रुद्रप्रयाग जिले में भी एकतरफा जीत का दावा किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में कांग्रेस को व्यापक जनसमर्थन मिला है और पार्टी 12 में से 8 से 10 जिला पंचायत बोर्ड गठित करने की स्थिति में पहुँच गई है।
कांग्रेस ने इस जीत को जनता की उम्मीदों की जीत बताते हुए भारतीय जनता पार्टी पर धनबल, सत्ता बल और राज्य निर्वाचन आयोग के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं।

इस बीच, त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन–2025 के सफल समापन के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता को आज 01 अगस्त 2025 की सायं 6:00 बजे से समाप्त घोषित कर दिया है। आयोग ने 21 जून और 28 जून 2025 की अधिसूचनाओं के क्रम में पंचायत चुनाव सम्पन्न कराए थे। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और मतदान के साथ ही परिणामों की घोषणा भी तय कार्यक्रम के अनुसार सम्पन्न हुई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्कूलों के माध्यम से जन आंदोलन बनेगा "नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान

Sat Aug 2 , 2025
उत्तराखंडस्कूलों के माध्यम से जन आंदोलन बनेगा “नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान”सागर मलिक नेहरूग्राम के इंडियन अकैडमी स्कूल में विशेष व्याख्यान सत्र का आयोजन देहरादून। ‘नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान’ के तहत राज्य सरकार ने इस अभियान में स्कूलों को जोड़कर व्यापक नेटवर्क तैयार करना शुरू किया है, ताकि युवाओं को शुरुआती […]

You May Like

advertisement