उत्तराखंड: अपनी मनमानी से ढाबों पर रोडवेज बस रोकी तो ड्राइवर कंडक्टर पर लगेगा जुर्माना

उत्तराखंड: अपनी मनमानी से ढाबों पर रोडवेज बस रोकी तो ड्राइवर कंडक्टर पर लगेगा जुर्माना,
सागर मलिक

परिवहन निगम प्रबंधन ने ऐसी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा ने सभी मंडलीय प्रबंधक, सहायक महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया है।

रोडवेज बसों को मनमानी से अनधिकृत ढाबों पर रोका गया तो ड्राइवर और कंडक्टर पर जुर्माना लगने के साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। परिवहन निगम प्रबंधन ने ऐसी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं।

महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा ने सभी मंडलीय प्रबंधक, सहायक महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया है। उन्होंने बताया है कि देहरादून-दिल्ली मार्ग पर ऋषिकेश, हरिद्वार व श्रीनगर की दिल्ली जाने वाली साधारण बसें केवल दीपमाला ढाबा, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर में रुकेंगी।

दिल्ली से देहरादून आते वक्त ये बसें पंचगंगा ढाबा भैंसी खतौली कट, खतौली बाईपास पर रुकेंगी। देहरादून-नैनीताल, टनकपुर की साधारण बसें आनंद ढाबा, दाउदपुर हाजी नजीबाबाद पर रुकेंगी। नैनीताल, टनकपुर-दिल्ली जाने वाली काठगोदाम व हल्द्वानी डिपो की वॉल्वो बसें दिल्ली वाइब्स गजरौला मुरादाबाद रोड अमरोहा में रुकेंगी।

देहरादून या हरिद्वार से अंबाला, चंडीगढ़ जाने वाली बसें हिमाचल ढाबा मनका मनकी, बरारा, अम्बाला में रुकेंगी। लौटते वक्त चंडीगढ़ ढाबा मनका मनकी में रुकेंगी।

देहरादून से दिल्ली जाने वाली ग्रामीण, रुड़की, पर्वतीय डिपो की बसें शिवा पंजाबी टूरिस्ट ढाबा, खतौली में रुकेंगी। दिल्ली से देहरादून लौटने वाली यही बसें संगम टूरिस्ट ढाबा खतौली में रुकेंगी।

मेहरा ने स्पष्ट किया है कि ऐसी बसों की चेकिंग की जाए और अगर इनसे अलग किसी ढाबे पर रुकी मिलें तो संबंधित ड्राइवर-कंडक्टर के खिलाफ एक-एक हजार का जुर्माना लगाने के साथ ही अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: बुजुर्ग दंपत्ति को दो दिन तक किया डिजिटल अरेस्ट, मुंबई पुलिस का एसपी बन कर ठगे 44 लाख

Mon Apr 28 , 2025
सागर मलिक 20 अप्रैल को उनके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। वह खुद को मुंबई पुलिस में एसपी बता रहा था। कहा कि उनके नाम से नरेश गोयल नाम के युवक ने बैंक खाता खोला है। यह युवक मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में संलिप्त है। मुंबई पुलिस का एसपी […]

You May Like

Breaking News

advertisement