चेस व रस्साकशी में सु.वि.वि. की टीम ने मारी बाजी

चेस व रस्साकशी में सु.वि.वि. की टीम ने मारी बाजी,

रिले रेस, डिस्कस,लंबी कूद, वॉलीबॉल में महाविद्यालयों का दबदबा,
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ में आयोजित ‘खेल उमंग’ कार्यक्रम के दूसरे दिन सुबह 8:00 बजे से लेकर देर शाम तक प्रतियोगी खिलाड़ी मैदान पर डटे रहे। आज जिन प्रमुख खेलों का विश्वविद्यालय परिसर में आयोजन किया गया उसमें खो- खो, वॉलीबॉल ,200,, 400, 800 मीटर रिले रेस 4 ×100 मीटर रिले रेस, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, जैबलिन थ्रो, रस्साकसी महिला आदि प्रमुख रहे ।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार के निर्देशन में खेल महोत्सव का दूसरा दिन भी खिलाड़ियों के नाम रहा। जूरी के प्रमुख मेंबरान प्रो. हरिलाल व प्रो. अर्पिता डॉ. अजय वर्मा डॉ. युगांत अपनी पूरी टीम के साथ खेल की सुचिता पर पैनी नजर बनाए हुए थे । अभी तक आयोजित सभी खेल प्रतियोगिताएं निर्विवाद रूप से संपन्न हुई । कुलपति जी का स्पष्ट निर्देश है कि प्रतिभागियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। यदि आवश्यक हो तो तुरंत स्वास्थ्य लाभ भी प्रतिभागियों को प्रदान कराया जाए। गर्मी को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पेयजल की अतिरिक्त व्यवस्था की है, बावजूद इसके किसी भी विपरीत परिस्थिति में निपटने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह सजग है।चूँकि प्रतिभागियों की संख्या ज्यादा है इसलिए प्रतियोगिता में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर खेल उमंग के आयोजन को कई भागों में विभाजित किया गया है, जिससे यथाशीघ्र प्रतियोगिता संपन्न कराई जा सके।
आज संपन्न हुई प्रतियोगिताओं में टग आँफ वार (रस्साकशी) में विश्वविद्यालय की महिला टीम, चेस में विश्वविद्यालय की पुरुष व महिला वर्ग में, वॉलीबॉल में डीएवी कॉलेज, 400 मीटर में आरकेपीजी कॉलेज सठियांव के अंकित तथा महिला में कूबा पीजी कॉलेज की अनामिका प्रथम रही। लंबी कूद पुरुष में संतगणिनाथ पीजी कॉलेज मऊ के प्रवीण यादव, महिला में मालताडी पीजी कॉलेज की अंशु यादव वही 800 मीटर रिले रेस में अंकित तथा महिला में डीएवी पीजी कॉलेज की काजल यादव ने बाजी मारी।
खेल उमंग के संयोजक प्रो. प्रशांत राय व सहसंयोजक प्रो. अमरजीत ने बताया कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में कड़ी मेहनत के साथ सहभाग कर रहे हैं साथ ही अनुशासित तरीके से खेल भावना का लुत्फ भी उठा रहे हैं। उन्होंने पूरे आयोजन में कुलपति जी के कुशल मार्गदर्शन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग को भी सराहा ,साथ ही यह भी कहा कि कुलपति जी के मूल मंत्र ‘प्रतियोगिता जीते तो विनम्र रहे और हार पर हताश न हो’ को आत्मसात कर आगे बढ़ रहे हैं । प्रतिभागी खिलाड़ियों प्राध्यापक बन्धु, गैर शैक्षणिक कर्मचारी तथा विश्वविद्यालय के रोबर्स/ रेंजर्स एवं एन एस एस की टीम कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित कराने में यथोचित सहयोग प्रदान कर रही है।
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव वि. वि. आजमगढ़ मो. नं. 9452 4458 78

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में लैम्प लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Tue Mar 17 , 2026
एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में लैम्प लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्नजनपद के मंडलीय जिला चिकित्सालय स्थित एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में सत्र 2025-26 के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं हेतु लैम्प लाइटिंग (दीपशिखा ग्रहण) एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा […]

You May Like

advertisement