यूपी दिवस के अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 700 करोड़ रुपए से अधिक का ऋण वितरण किया जाना है-जिलाधिकारी अविनाश सिंह

अम्बेडकरनगर | प्रदेश के कौशल प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु एक महत्वाकाक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान मिशन मोड में प्रारम्भ किया गया है। इस योजना की लांचिंग मा० मुख्यमंत्री जी के के कर कमलों द्वारा यू०पी० दिवस के शुभ अवसर पर किया जा रहा है। योजनान्तर्गत युवाओं एवं जन-मानस को अधिक से अधिक व्यक्तियों को जोड़ने एवं उनकी हैंडहोल्डिंग कराये जाने के दृष्टिगत विभागीय अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस बैठक में विभागवार एवं बैंकवार दिये गये लक्ष्यों की समीक्षा की गयी। समीक्षा में यह पाया गया कि कौशल विकास मिशन द्वारा 06, एन०आर०एल०एम० द्वारा 17, आई०टी०आई० द्वारा 24, आरसेटी द्वारा 55, सेवायोजन विभाग द्वारा 02, डूडा द्वारा 17 एवं जिला खादी ग्रामोद्योग द्वारा 17 का आवेदन लक्ष्य के सापेक्ष कराया गया है। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज एवं महामाया मेडिकल कॉलेज के द्वारा आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति शून्य होने के कारण जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निर्धारित समयान्तर्गत शत्-प्रतिशत् पोर्टल पर आवेदन कराया जाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा अग्रणी जिला प्रबन्धक एवं समस्त जिला समन्वयक बैंक को यह निर्देशित किया गया कि बैंकों में प्रेषित किए गए आवेदन पत्रों को समयान्तर्गत स्वीकृत / वितरण की कार्यवाही कराया जाना भी सुनिश्चित करें, जिससे कि 24 जनवरी 2025 (यू०पी० दिवस) को प्रथम चरण का आंवटित लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक को यूपी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ऋण वितरण मिले की समस्त तैयारी को भी समय से पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि यूपी दिवस के अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 700 करोड़ रुपए से अधिक का ऋण वितरण किया जाना है इसके दृष्टिगत समस्त बैंकर्स अपनी तैयारी को पूर्ण कर लें और सुगमता के साथ सभी लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराएं। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), अग्रणी जिला प्रबन्धक, अपर जिला सूचना अधिकारी, प्रधानाचार्य आई०टी०आई०, निदेशक आरसेटी, परियोजना अधिकारी डूडा (प्रतिनिधि), खादी ग्रामोद्योग अधिकारी के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें। बैठक के अन्त में उपायुक्त उद्योग द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक समाप्त की गयी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजगीरों को स्थानीय देवरिया बाजार स्थित रौनक बिल्डिंग मटेरियल दुकान में आयोजन कर राजगीरों को किया सम्मानित

Fri Jan 17 , 2025
आलापुर (अंबेडकर नगर) विकास खण्ड जहांगीरगंज अंतर्गत अल्ट्राटेक सीमेंट के कर्मचारी एवं अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के राजगीरों को स्थानीय देवरिया बाजार स्थित रौनक बिल्डिंग मटेरियल दुकान में आयोजन कर राजगीरों को सम्मानित किया गया । मालूम हो अल्ट्राटेक सीमेंट की तरफ से काउंटर मीटिंग की गई जिसमें राजगीरों को गर्म […]

You May Like

advertisement