चैत्र चौदस मेला को लेकर अधिकारी रखेंगे साफ सफाई पर फोकस : अनिल कुमार दून

देश विदेश के कोने-कोने से पहुंच रहे है श्रद्धालु, एसडीएम अनिल कुमार दून, डीएसपी निर्मल सिंह व नगरपालिका सचिव अशोक कुमार ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण।

पिहोवा, प्रमोद कौशिक 17 मार्च : उपमंडल अधिकारी नागरिक अनिल कुमार दून ने कहा कि पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर 19 मार्च 2026 तक चलने वाले चार दिवसीय चैत्र चौदस मेले में देश विदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पूजा पाठ करवाने के लिए पहुंच रहे है। अहम पहलू यह है कि 19 मार्च तक चलने वाले इस चैत्र चौदस मेले में श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए है। इस मेले के दौरान सभी अधिकारी साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखेंगे।
एसडीएम अनिल कुमार दून इस चार दिवसीय चैत्र चौदस मेले के निरीक्षण करने उपरांत कर्मचारियों,अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले एसडीएम अनिल कुमार दून, नगरपालिका सचिव अशोक कुमार व डीएसपी निर्मल सिंह ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मुख्य बाजार व सरस्वती तीर्थ स्थल और प्रेत पीपल विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई व सुरक्षा व्यवस्था को जांचा तथा कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे।
नगरपालिका सचिव अशोक ने कहा कि प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र रात्रि समय में भी साफ सफाई 50 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने सभी यात्रियों और तीर्थ पुरोहितो को अपील करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा पॉलिथीन,प्लास्टिक प्लेटो,गिलासों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। इसके लिए श्रद्धालुओं के लिए भंडारे में स्टिल या पत्तों से बने बर्तनों का प्रयोग करें ताकि गंदगी न फैले और आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार कोई परेशानी ना उठानी पड़े और मेले के सफल आयोजन में प्रशासन का सहयोग करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रिंटिंग इंडस्ट्री में स्वरोजगार की ओर बढ़ें विद्यार्थी : प्रो. वीरेन्द्र पाल

Tue Mar 17 , 2026
विद्यार्थियों को इंडस्ट्री के अनुरूप तराशना संस्थान का उद्देश्य : प्रो. महासिंह पूनिया। थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 17 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा दो दिवसीय प्रिंटर्स डे राष्ट्रीय संगोष्ठी (17-18 मार्च) ‘फ्यूचरिस्टिक ट्रेंड्स इन प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग’ […]

You May Like

advertisement