उत्तराखंड: सीएम धामी ने दिए निर्देश, अपात्रों के राशन, आधार, व आयुष्मान कार्ड बनाने पर हो सख़्त कार्रवाई

उत्तराखंड: सीएम धामी ने दिए निर्देश, अपात्रों के राशन, आधार, व आयुष्मान कार्ड बनाने पर हो सख़्त कार्रवाई,
सागर मलिक

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक झुग्गी झाेपड़ियों में रहने वालों के सत्यापन का भी निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपात्र व्यक्तियों को राशन, आधार व आयुष्मान कार्ड जारी करने और विद्युत कनेक्शन देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य में किरायेदारों का सत्यापन न कराने वालों पर कार्रवाई करने और रेहड़ी-ठेली, फड़ व झुग्गी झाेपड़ियों में रहने वालों का सत्यापन कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में हुई वर्चुअल बैठक में कहा कि सत्यापन कार्य में सभी विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए। जंगलों में आग की घटनाओं में शामिल व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। उन्होंने व्यवस्था को ठीक रखने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारियों को समय-समय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बहुद्देश्यीय शिविर, तहसील दिवस व बीडीसी की बैठकें भी नियमित की जाएं। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, अपर पुलिस महानिदेशक एपी आंशुमान, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय व वर्चुअल माध्यम से आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत एवं सभी जिलों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

ये भी दिए निर्देश
अस्पतालों में बिजली की कटौती न की जाए।
पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की जाए सुनिश्चित।
कैंचीधाम वार्षिकोत्सव पर सड़कों की बेहतर व्यवस्था व पार्किंग का हो इंतजाम।
स्मार्ट मीटर की प्रगति की नियमित हो निगरानी।
विद्युत बिलों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए।
सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर हो तत्काल कार्रवाई।

स्थानीय व्यक्तियों को ही दिए जाएं 10 करोड़ तक के टेंडर।
उद्योगों से जुड़े व्यक्तियों से नियमित संवाद करें जिलाधिकारी।
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार के लिए सभी जिलों को दिया जाए लक्ष्य।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: पर्वतीय जिलों को मिले 45 विशेषज्ञ डॉक्टर, स्वास्थ्य सचिव ने जारी किए आदेश

Wed Apr 30 , 2025
उत्तराखंड: पर्वतीय जिलों को मिले 45 विशेषज्ञ डॉक्टर, स्वास्थ्य सचिव ने जारी किए आदेश,सागर मलिक स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा, प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। पर्वतीय जिलों में खासतौर पर स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने पर जोर है। चारधाम यात्रा से […]

You May Like

advertisement