उत्तराखंड: पर्वतीय जिलों को मिले 45 विशेषज्ञ डॉक्टर, स्वास्थ्य सचिव ने जारी किए आदेश

उत्तराखंड: पर्वतीय जिलों को मिले 45 विशेषज्ञ डॉक्टर, स्वास्थ्य सचिव ने जारी किए आदेश,
सागर मलिक

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा, प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। पर्वतीय जिलों में खासतौर पर स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने पर जोर है।

चारधाम यात्रा से पहले पर्वतीय जिलों को 45 विशेषज्ञ डॉक्टर मिल गए हैं। प्रदेश सरकार ने पीजी कोर्स करने के बाद इन विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति दे दी है। इस संबंध में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने आदेश जारी किए।

स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञ चिकित्सकों जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात किया गया है। इनमें सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, एनेस्थीसिया, बाल रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, फॉरेंसिक मेडिसिन और जनरल मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा, प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को देखते हुए विभाग की ओर से डॉक्टरों को पीजी करने भेजा गया था। पीजी कोर्स पूरा होने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों को पर्वतीय जिलाें में तैनाती दी गई। इससे जिलों में आपातकालीन सेवाओं से लेकर सामान्य इलाज में सुधार होगा,

उन्होंने सभी डॉक्टरों को नवीन तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए। यदि कोई विशेषज्ञ डॉक्टर निर्धारित समय पर कार्यभार नहीं ग्रहण करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चारधाम यात्रा: सोनप्रयाग, पांडुकेश्वर, हिना और बड़कोट में होगी पंजीकरण की चेकिंग

Wed Apr 30 , 2025
चारधाम यात्रा: सोनप्रयाग, पांडुकेश्वर, हिना और बड़कोट में होगी पंजीकरण की चेकिंग, सागर मलिक चारधाम यात्रा मार्ग पर इस बार कैमरों की कवरेज भी बढ़ाई गई है। मार्ग और धामों में कुल 624 सीसीटीवी कैमरे सक्रिय कर दिए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 120 कैमरे रुद्रप्रयाग जिले में लगे हैं। […]

You May Like

advertisement