Uncategorized

आजमगढ़: माँ नर्सिंग स्कूल में द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

आजमगढ़: माँ नर्सिंग स्कूल में द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

आजमगढ़। माँ नर्सिंग स्कूल, आजमगढ़ में राष्ट्रीय संगोष्ठी (नेशनल कॉन्फ्रेंस) के अंतर्गत द्वि-दिवसीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में संचार कौशल, स्वास्थ्य सेवाएं, क्लिनिकल प्रैक्टिस तथा दैनिक जीवन में योग के महत्व जैसे विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम में नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं के साथ प्रधानाचार्य ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। संगोष्ठी में लगभग 700 से 800 विद्यार्थियों ने विभिन्न नर्सिंग स्कूलों एवं कॉलेजों से उपस्थित होकर अपने ज्ञान में वृद्धि की।

इस अवसर पर संस्थापक डॉ. आर. बी. त्रिपाठी, प्रबंधक डॉ. मनीष त्रिपाठी तथा सुधांशु सर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर सुचित्रा श्रीवास्तव, प्राचार्य, श्री गांधी पी.जी. कॉलेज, मल्टारी, आजमगढ़ ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को नर्सिंग क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हुए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

संगोष्ठी में विभिन्न विशेषज्ञ वक्ताओं ने अपने-अपने विषयों पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में चिल्ड्रन नर्सिंग कॉलेज, लाइफ लाइन नर्सिंग कॉलेज, अंबेडकर नगर नर्सिंग कॉलेज, आरएएस नर्सिंग कॉलेज, मेरिडियन नर्सिंग कॉलेज, वेंकटेश्वरा नर्सिंग कॉलेज, पीपल्स यूनिवर्सिटी नर्सिंग कॉलेज एवं उत्कर्ष नर्सिंग कॉलेज सहित अन्य संस्थानों के विद्यार्थी एवं फैकल्टी सदस्य भी शामिल हुए।

कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल और व्यावसायिक दक्षता को विकसित करना रहा, जिसे प्रतिभागियों ने अत्यंत लाभकारी बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel