डीएम-एसपी ने ईद के दृष्टिगत विभिन्न मस्जिदों व प्रमुख मार्केट का किया भ्रमण

_लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

डीएम-एसपी ने ईद के दृष्टिगत विभिन्न मस्जिदों व प्रमुख मार्केट का किया भ्रमण_

रायबरेलीः- 20 मार्च 2026
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने ईद-उल-फितर त्यौहार के मद्देनजर एवं सुरक्षा के दृष्टिगत शहर के विभिन्न मस्जिदों व प्रमुख मार्केट का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आम जनमानस से त्यौहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि अफवाहों से दूर रहकर सभी जन पूर्व के भांति भाईचारा कायम रखने के साथ ही गंगा जमुनी तहजीब को भी कायम रखें। उन्होंने कहा कि त्योहार हम सभी के जीवन को हर्षाेल्लास से भर देते हैं और हम सभी के जीवन में नवीनता और उमंगता का संचार करते हैं, सभी लोग आपसी भाईचारे व एकता का परिचय देते हुए प्रेम पूर्वक त्यौहार को मनाये। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में प्रतिदिन प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा विभिन्न स्थानों पर रूट मार्च किया जा रहा है, जिससे त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाया जा सके। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया है कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है, किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होने दी जायेगी।
जिलाधिकारी ने एसडीएम व सीओ से कहा कि ईद उल फितर के पर्व को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया जाने के लिए आम जनमानस को प्रेरित किया जाए। ईद का त्योहार हर वर्ष की भांति बहुत ही हर्षाेल्लास शांति व भाईचारे के साथ मनाया जाता है। इस बार ईद के पर्व को सब हंसी खुशी के साथ मिलजुल कर मनाएं। उन्होंने कहा पर्व को देखते हुए मस्जिदों व ईदगाहों पर साफ-सफाई रखी जाए।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर अरूण कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश की भावी पीढ़ी को भगवान श्री परशुराम के पद चिन्हों पर चलने की प्रेरणा मिलेगी भव्य चौक से : डा. अरविंद शर्मा

Fri Mar 20 , 2026
देश की भावी पीढ़ी को भगवान श्री परशुराम के पद चिन्हों पर चलने की प्रेरणा मिलेगी भव्य चौक से : डा. अरविंद शर्मा पर्यटन एवं सहकारिता मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने पिहोवा में भगवान श्री परशुराम चौक का किया उद्घाटन।चौक के निर्माण पर खर्च हुआ करीब 50 लाख का बजट, […]

You May Like

advertisement