Uncategorized

चार करोड़ की लूट के विरोध में किसानो का सत्याग्रह

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पार्क पर 17 जनवरी 2026 से बदायूं के बगरैन गोदाम से आर्य एजी ग्रुप द्वारा की गई 4 करोड़ रुपये की खुली लूट के खिलाफ है, जिसमें 1031 मीट्रिक टन अनाज लूटकर 4000 से अधिक छोटे-सीमांत किसानों की मेहनत की कमाई छीन ली गई लगातार किसान अहिंसातमक तरीक़े सत्याग्रह कर रहे थे ।
कल देर रात कोतवाली पुलिस ने चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पार्क सत्याग्रह स्थल पर पहुंच कर अहिंसातमक सत्याग्रह कर रहे किसान संयोजक समिति के संयोजक डॉ हरीश कुमार गंगवार और भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष एवं प्रभावित किसान नेता विपिन पटेल को जबरदस्ती कोतवाली ले आई और किसानों का तंबू भी उखाड़ दिया ।
रात भर कोतवाली बिठालने के बाद सुबह दोनों नेताओं को जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया और उसके बाद कोर्ट में पेश किया किसान सत्याग्रह समिति के संयोजक डॉ हरीश गंगवार ने जमानत लेने से इनकार कर दिया और कहा कि उनका सत्याग्रह जेल के अंदर भी जारी रहेगा दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन आरजनैतिक के जिला अध्यक्ष किसान नेता विपिन पटेल ने अपनी जमानत ले ली ।
किसान सत्याग्रह समिति के संयोजक डॉ हरीश कुमार गंगवार ने कहा कि उनका यह आंदोलन पूरी तरह से अहिंसातमक सत्याग्रह था जो लगातार चल रहा था प्रशासन हमारे ऊपर कितना भी दबाव बना ले हम झुकने वाले नहीं है जब तक कि हमें न्याय नहीं मिलेगा ,दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होगी तब तक हमारा आंदोलन चलता रहेगा हमारे साथी किसान लगातार चौकी चौराहा महात्मा गांधी प्रतिमा पार्क पर सत्याग्रह करते रहेंगी उन्होंने कहा कि देश का अन्यदाता किसान आज न्याय पाने के लिए तरस रहा है और दोषी लोग खुलेआम घूम रहे हैं ।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से सत्याग्रह कर रहे किसानों के साथ है प्रशासन द्वारा इस तरह की कार्रवाई की हम घोर निदा करते हैं ।
सत्याग्रह में लगातार सत्याग्रह कर रहे लोगों में पंडित राज शर्मा, उल्फत सिंह कठेरिया , जगदीश सरन, सुरेश दिवाकर, डॉ सरताज हुसैन नूरी , हरवीर सिंह बौबी , रमेश चंद्र श्रीवास्तव, साहिब सिंह, कमरूद्दीन सैफी आदि सहयोगी किसान सुबह से लगातार भाग दौड़ करते रहे इन लोगों ने कहा कि कल से अब वह लोग सत्याग्रह स्थल पर बैठगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel