रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब कुरुक्षेत्र की बैठक संपन्न

रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब कुरुक्षेत्र की बैठक संपन्न

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

बैठक में बुजुर्गों की सुरक्षा, आवारा पशुओं व कुत्तों की समस्या पर चर्चा हुई।

कुरुक्षेत्र, 10 मई : रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब की एक बैठक प्रधान रमेश बंसल के कुशल नेतृत्व में शनिवार को अग्रवाल धर्मशाला कुरुक्षेत्र नजदीक रेलवे स्टेशन पर हुई।बैठक की अध्यक्षता उप प्रधान बृजमोहन गुप्ता ने की। बैठक का कुशलता संचालन डीके गुप्ता महासचिव ने किया। बैठक का प्रारंभ गायत्री मंत्र से हुआ। बैठक में बुजुर्गों की सुरक्षा के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आवारा पशुओं व कुत्तों की समस्या पर चर्चा की गई। बैठक में बताया कि मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि कैलाश सैनी के संज्ञान में समस्या लाई गई थी। उसमें आशातीत प्रगति हुई है। इस समस्या को थानेसर नगर परिषद अध्यक्षा माफी डंडा के समक्ष भी प्रमुखता से उठाया गया और आशा की जाती है कि आवारा पशुओं व कुत्तों की समस्या का समाधान होगा। इसके अतिरिक्त क्लब में सराहनीय कार्य करने वाले क्लब सदस्यों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर सुशील अग्रवाल एसडीओ, बृजमोहन गुप्ता, रमेश गर्ग एसडीओ, डा. आरके गुप्ता रिटायर्ड डायरेक्टर डिपार्टमेंट ऑफ़ लॉ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, डीके गुप्ता, डा. मांगेराम गुप्ता, बीके गोयल, नाथी राम गुप्ता, रोशन लाल मित्तल, सुशील अग्रवाल, पवन गुप्ता, सुशील एसडीओ, दर्शन लाल गुप्ता, इंजीनियर सीपी गुप्ता, पीडी गुप्ता, रमेश पाल जैन, आरके बंसल, रमेश गर्ग इत्यादि मौजूद रहे।
बैठक के अवसर पर सदस्य एवं पदाधिकारी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी साथ श्रद्धालुओं ने भी देश की सुरक्षा एवं शांति के लिए पूजन किया

Sun May 11 , 2025
जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी साथ श्रद्धालुओं ने भी देश की सुरक्षा एवं शांति के लिए पूजन किया वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक संत महापुरुष हमेशा राष्ट्र का कल्याण एवं सुरक्षा चाहते हैं : महंत राजेंद्र पुरी। कुरुक्षेत्र, 10 मई : धर्मनगरी के जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र […]

You May Like

advertisement