शब्द ही ब्रम्ह है: इं. राजाराम पांडेयमातृभूमि सेवा मिशन ने मनाया हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

शब्द ही ब्रम्ह है: इं. राजाराम पांडेय
मातृभूमि सेवा मिशन ने मनाया हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र

रायबरेली। मातृभूमि सेवा मिशन धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की रायबरेली इकाई के तत्वावधान में स्थानीय राणा बेनीमाधव पार्क में चल रहे योग कार्यक्रम में आज हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि आईटीआई लिमिटेड के उपमहाप्रबंधक राजा पांडेय रहे।
कार्यक्रम के आरंभ में मां सरस्वती की धवि के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया एवं छवि पर पुष्पहार अर्पित किया गया। नियमित योग कक्षा योग गुरु पी एन पाठक एवं योगाचार्य बृजमोहन के नेतृत्व में सुबह 5 बजे से ही शुरू हो गई थीं। योग कक्षा के उत्तरार्ध में इस अवसर पर कार्यक्रम में एकत्र जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने मानव जीवन में योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए, सत्संग की महिमा का भी वर्णन किया। वाणी की देवी सरस्वती की महिमा का वर्णन करते हुए मुख्य अतिथि ने शब्दों के सार्थक उपयोग पर जोर दिया और अक्षर ब्रह्म का बृहद निरूपण किया। उन्होंने बताया कि ब्रह्म के साकार एवं निराकार दोनों स्वरुप एक ही नाम से संबोधित हो जाते हैं अतः शब्द ही ब्रह्म है और वाणी द्वारा भगवन्नाम के उच्चारण से ही कलियुग में प्राणियों का उद्धार संभव है। संयोजक प्रदीप पाण्डेय ने सनातन धर्म एवं हिंदू राष्ट्र के उत्थान के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि को कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप पाण्डेय द्वारा भगवान रामलला की छवि एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के अंत में ‘भारत माता की जय’, ‘वन्दे मातरम्, ‘हिंदू राष्ट्र की जय’ आदि सनातनी नारों के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। योगाचार्य बृजमोहन ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
इस अवसर पर बीओबी के प्रबंधक सौरभ गुप्ता, महिला योग शिक्षिका सोनम गुप्ता, राधिका गुप्ता, अजयपाल सिंह एडवोकेट,आईटीआई लिमिटेड से सेवानिवृत्त अजय मिश्रा, पवन यादव, ज्योति, अमित सिंह, बीपी सिंह सहित कई बालक बालिकाएं भी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक शर्मा द्वारा सभी को भगवा अंग वस्त्र एवं सम्मान पत्र भेंट कर किया सम्मानित

Sun Mar 30 , 2025
राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक शर्मा द्वारा सभी को भगवा अंग वस्त्र एवं सम्मान पत्र भेंट कर किया सम्मानित दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : राष्ट्रीय हिन्दू महासभा भारत के राष्ट्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव अभय नाथ राय का आगमन आजमगढ़ से चलकर बरेली हुआ आपका स्वागत बरेली जिला अध्यक्ष सतीश कुमार […]

You May Like

Breaking News

advertisement