Uncategorized

रायबरेली में आज ईद का पर्व पूरे उल्लास और सौहार्द के साथ मनाया गया। कड़ी सुरक्षा

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली में आज ईद का पर्व पूरे उल्लास और सौहार्द के साथ मनाया गया। कड़ी सुरक्षा

व्यवस्था के बीच शहर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।जिले भर में करीब 369 मस्जिदों में ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा और एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ कुमार सहित भारी पुलिस बल ईदगाह पर तैनात रहा।ईद के मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल भी देखने को मिली। बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम भाइयों को बधाई दी। सभी ने मिलकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

बाइट – हर्षिता माथुर,
जिला अधिकारी रायबरेली

बाइट –संजीव सिन्हा,
अपर पुलिस रायबरेली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel