
संवाददाता – उमेश गर्ग।
कुरुक्षेत्र, 21 मार्च : शहर के सम्मानित नागरिक श्री महावीर स्वरूप भटनागर के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। उनका निधन 17 मार्च 2026 को हुआ, जिससे परिवार एवं परिचितों को अपूरणीय क्षति पहुँची है। दिवंगत आत्मा की शांति एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु रसम पगड़ी 29 मार्च 2026 (रविवार) को ब्राह्मण धर्मशाला, पुराना बस स्टैंड के समीप, कुरुक्षेत्र में आयोजित की जाएगी। श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु का समय दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक रहेगा, जिसमें परिजन, मित्रगण एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। शोकाकुल परिवार ने सभी स्नेहीजनों से अनुरोध किया है कि वे इस अवसर पर पहुँचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दें और परिवार को संबल प्रदान करें। शोक संतप्त परिवार में पुत्र शिव भटनागर सहित समस्त भटनागर परिवार शामिल है।


