अग्निवीर थल सेना भर्ती ऑनलाइन लिखित परीक्षा पूर्व निःशुल्क प्रशिक्षण

कोण्डागांव, 23 मार्च 2026/ जिले के युवाओं को सूचित किया जाता है कि अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 01 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय थल सेना द्वारा पंजीकृत आवेदकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CEE) का आयोजन संभावित रूप से 01 जून से 15 जून 2026 के मध्य किया जाएगा।

अग्निवीर थल सेना भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CEE) से पूर्व निःशुल्क प्रशिक्षण एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी कराई जा सके।

निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी स्वयं अथवा किसी भी रोजगार कार्यालय में उपस्थित होकर रोजगार विभाग छत्तीसगढ़ की वेबसाइट, च्वाइस सेंटर अथवा www.erojgar.cg.gov.in में रोजगार पंजीयन एवं ऑनलाइन लिखित परीक्षा हेतु पंजीयन करा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में जिला रोजगार कार्यालय, कोण्डागांव से संपर्क नंबर 07786-299068 कर सकते हैं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मत्स्य पालन विभाग द्वारा दिए गए तकनीकी ज्ञान, प्रशिक्षण और योजनाओं से मिली सफलता

Mon Mar 23 , 2026
मिश्रित मत्स्य एवं झींगा पालन से मां दुर्गा समिति को मिल रही लगभग साढ़े तीन लाख रुपए वार्षिक आय महासमुंद 23 मार्च 2026/ जय माँ दुर्गा मत्स्य सहकारी समिति मर्यादित, किशनपुर को मत्स्य पालन विभाग द्वारा प्रदान किए गए तकनीकी ज्ञान, प्रशिक्षण और विभिन्न योजनाओं के तहत मिली सहायता ने […]

You May Like

advertisement