अगर कोई संगठन कुछ काम कर रहा है तो भारत रक्षा दल है-संतोष सिंह

Oplus_131072

आजमगढ़ 23 मार्च, शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहादत दिवस पर आज भारत रक्षा दल द्वारा स्थानीय नेहरू हाल में वीरों को नमन कार्यक्रम आयोजित किया इस कार्यक्रम का शुभारंभ पथरु यादव एडवोकेट, इंदल चौहान, राजीव श्रीवास्तव के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करके किया गया ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम इन वीरों के जीवन संघर्षों उनके विचारों उनके त्याग बलिदान के बारे में चर्चा कीगई ताकि लोग प्रेरित हो सके ,कार्यक्रम के दौरान कई अधिवक्ताओं व अन्य नागरिकों भारत रक्षा दल की सदस्यता लेने की घोषणा की और कहा कि समाज में सच्चाई ,ईमानदारी को बढ़ावा देने के लिए अगर कोई संगठन कुछ काम कर रहा है तो भारत रक्षा दल है, हम लोग उनके साथ मिलकर इनके उद्देश्य,नीतियों,अभियान पर कार्य करेंगे अब हम लोग भारत रक्षा दल परिवार के साथ जुड़ गए हैं ।भारत रक्षा दल और मजबूती से कार्य करेगा । इसी के साथ संगठन ने समाज में कुछ अच्छा कार्य करने वाले जिसमें डॉक्टर संतोष सिंह, डॉक्टर जावेद साहब,साक्षी पांडे, डॉक्टर मुस्ताक अहमद, राजकुमार आशीर्वाद , यू पी 50 के कार्यकर्ता तथा अजय यादव, रामाधीन सिंह, मनीष गुप्ता को सम्मानित किया और संगठन में अच्छा कार्य करने वाले शैलेंद्र तिवारी ,दीपक जायसवाल, दिनेश मणि ,हिमांशु सिंह, इंदल चौहान ,प्यारेलाल, जावेद अंसारी , धीर जी, धर्मवीर शर्मा, जैसनिल कुमार ,राज नारायण गुप्ता तथा जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश को सम्मानित किया गया और अंत में कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि समाज से अन्याय , शोषण ,भ्रष्टाचार ,जातिवाद मिटाने में अपनी-अपनी भूमिका जरूर तय करें , कार्यक्रम उपस्थित सभी कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए और समवेत स्वर में कहा कि हम लोग समाज में कुछ अच्छा करके जरूर दिखाएंगे और विघटनकारी भ्रष्टाचारी शक्तियों को हम हतोत्साहित करते हुए दल की नीतियों , उद्देश्यों को घर घर तक पहुंचाने में कोई गुरेज नहीं करेंगे आज के कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न टीमों के सैकड़ो कार्यकर्ता ,पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नरौली चौराहे को वंदे मातरम चौराहा घोषित करने को लेकर सौंपा ज्ञापन

Tue Mar 24 , 2026
जनपद आजमगढ़ के नरौली चौराहे को वंदे मातरम चौराहा घोषित करने के संबंध में आज विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उत्तर प्रदेश के सदस्य माननीय भिखारी प्रजापति के निर्देश पर आज आजमगढ़ जनपद में वंदे मातरम गीत की 151 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में एवं […]

You May Like

advertisement