नवनिर्माण के 09 दिवसीय मेले/प्रदर्शनी में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
नवनिर्माण के 09 दिवसीय मेले/प्रदर्शनी में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र
रायबरेलीः- 24 मार्च 2026
उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आर०डी०ए० के सामुदायिक केंद्र, रतापुर में 09 दिवसीय मेले/प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में आज जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल पासी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया तथा जिला समाज कल्याण विभाग की संचालित योजनाओं में वृद्धा व्यवस्था पेंशन के 10, अनु0जाति व सामान्य वर्ग शादी अनुदान के 07 लाभार्थियों एवं मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के 04 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि उ0प्र0 सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस 09 वर्ष में मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उ0प्र0 सरकार ने जनकल्याण के लिए अनेकों कार्य किये गये है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि आम जनमानस तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचे और लोग उन योजनाओं का लाभ उठा सके।
उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय वृद्धा व्यवस्था पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सहित अन्य योजनाएं संचालित है। आम जनमानस योजनाओं की जानकारी कर उसका लाभ लें तथा अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक कर लाभान्वित करायें।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ने समाज कल्याण विभाग की प्रमुख योजनाओं के बारे में जिसमें प्रमुख रूप से संचालित राष्ट्रीय वृद्धा व्यवस्था पेंशन योजना, छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना एवं मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, मुकेश श्रीवास्तव, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन राजीव कुमार सिंह, वंदना सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी व लाभार्थी उपस्थित रहे।



