पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा गिरफ्तारी/व्यक्तिगत तलाशी के सम्बन्ध में गूगल मीट के माध्यम से की गई गोष्ठी आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : मो0 अकलम खान पुलिस अधीक्षक यातायात, बरेली द्वारा गिरफ्तारी/व्यक्तिगत तलाशी के सम्बन्ध में गूगल मीट के माध्यम से गोष्ठी आयोजित की गयी ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली महोदय के निर्देशन में श्री मो0 अकलम खान पुलिस अधीक्षक यातायात, बरेली एवं संयुक्त अभियोजन श्री अक्षय लाल यादव द्वारा गिरफ्तारी मेमो, व्यक्तिगत तलाशी मेमों एवं डीजी परिपत्र संख्या 25/2025, डीजी परिपत्र 08/2026 के सम्बन्ध में जनपद के सभी थानों पर नियुक्त विवेचकों के साथ गूगल मीट के माध्यम से गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में सभी थाना प्रभारी, थानों पर नियुक्त 375 उपनिरीक्षक, अपराध शाखा एवं AHTU के प्रभारियों द्वारा प्रतिभाग गया।
गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य गिरफ्तारी एवं व्यक्तिगत तलाशी से सम्बन्धित मेमो लेखन की सही प्रक्रिया, डीजी परिपत्रों का अनुपालन तथा विवेचनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करना था।




