भिटौरा में भागवत कथा के पांचवें दिन गुरुजी ने राम केवट संवाद की कथा सुनाई

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला भिटौरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन गुरु श्री अवध त्रिपाठी सरस जी ने अपनी मधुर वाणी से केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कथा के समापन के बाद सभी भक्तगणों को प्रसाद वितरण कराया गया। मेला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान एवं अध्यापक रनजीत सिंह ने बताया कि 20 मार्च शुक्रवार से शुरू हुई सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन गुरूजी द्वारा पूजा अर्चना कर कस्बे में कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान कलश यात्रा में महिलाओं ने चढ़कर हिस्सा लिया। और इसके बाद गुरुजी के द्वारा लगातार हर दिन भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन कर प्रसंग सुनाया। और आज पांचवें दिन 25 मार्च बुधवार को गुरूजी श्री अवध त्रिपाठी सरस जी द्वारा राम केवट संवाद का प्रसंग सुनाया गया। इस दौरान सभी भक्तों ने राधा रानी के जयकारे लगे।
और उन्होंने बताया कि भागवत कथा के सातवें दिन 27 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भागवत कथा के दौरान रामबाबू मिश्रा जी, सभासद अबोध सिंह, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, स्कूल प्रबंधक राजीव मिश्रा, अध्यापक रनजीत सिंह, ओमेंद्र चौहान, सचिन चौहान, पूर्व अध्यक्ष कृष्णपाल मौर्य, धीरज पांडे, देवेंद्र सिंह, मनोज सिंह, महेश पांडे, अतेंद्र सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह, मुकेश पांडे, कौशल शर्मा आदि भक्तगणों ने श्रद्धा भाव से भागवत कथा सुनी इस दौरान कस्बे की दर्जनों महिलाओं और पुरुष ने मौजूद रहे। और सभी ने कथा का आनंद लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण घोषित

Wed Mar 25 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में सत्र 2025-26 का कक्षा P.G से 5th कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री अतुल कपूर पूर्व उपसभापति नगर निगम बरेली एवं कार्यक्रम अध्यक्षा श्रीमती मोना शर्मा प्रबंधिका कांति […]

You May Like

advertisement