श्री बांके बिहारी मंदिर, बरेली में धूम धाम के साथ मनाया गया राम जन्मोत्सव

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : राजेन्द्र नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में आज राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य राम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा भक्तों द्वारा भजन-कीर्तन एवं बधाई गीतों के माध्यम से प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव की खुशी व्यक्त की गई। कार्यक्रम के अंत में विधिवत आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
सायंकालीन सत्र में मां दुर्गा जी के नौ दिवसीय उत्सव का समापन दुर्गा सप्तशती पाठ एवं भजन-कीर्तन के साथ किया गया। यह आयोजन महिला मंडल की श्रीमती सीमा गुलाटी के नेतृत्व में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मंदिर समिति के श्री विनोद ग्रोवर, अश्वनी अरोरा, विजय बंसल, विजय गुप्ता, मनोहर धीरवानी, संजीव गुलाटी एवं होशियार सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भक्तों का उत्साह और आस्था देखते ही बन रही थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सभासदों ने रोड पर अतिक्रमण न होने देने को लेकर अधिशासी अधिकारी को दिया ज्ञापन

Sat Mar 28 , 2026
सभासदों ने रोड पर अतिक्रमण न होने देने को लेकर अधिशासी अधिकारी को दिया ज्ञापन दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के कुम्हार चौक पर सभासद शराफत हुसैन, जाकिर हुसैन एवं अन्य कई सभासदों ने हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र फतेहगंज पश्चिमी (ईओ) अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह […]

You May Like

advertisement