The Career Power में मेधावी छात्रों का सम्मान

The Career Power में मेधावी छात्रों का सम्मान
आजमगढ़, 28 मार्च।
The Career Power, पांडेय बाजार, आजमगढ़ द्वारा हरबौआ कला केंद्र में शनिवार को मेधावी छात्रों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जॉइंट मजिस्ट्रेट श्री सुनील धनवंता (IAS) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं प्रसिद्ध कवि डॉ. विनम्र सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने चयनित छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मानित होने वालों में अमन श्रीवास्तव, कशिश वर्मा, स्वाति पांडेय (AIR-2, राजभाषा अधिकारी bank of india), शिवानी श्रीवास्तव, कृति गुप्ता, तैय्यबा शाहीन, श्रेय, अंशिका तिवारी एवं अनुराधा यादव शामिल रहे, जिन्होंने IBPS, SBI, RRB, Indian Bank, Bank of India, UPP एवं UPSI जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है।
संस्थान के संस्थापक आशीष श्रीवास्तव एवं सह-संस्थापक/सीईओ हर्षिता दुबे ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




