फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने 275 ग्राम स्मैक के साथ युवक को दबोचा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 275 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
चौकी प्रभारी अनूप सिंह को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रहपुरा अंडरपास के पास एक युवक स्मैक के साथ मौजूद है।सूचना पर कार्रवाई करते हुए अजय पुत्र किशन लाल निवासी ग्राम भोलापुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 275 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तारी के बाद धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
पूछताछ में आरोपी अजय ने बताया कि उसे गांव के ही गौतम पुत्र भगवान दास और प्रसांत उर्फ प्यारे गुर्जर ने पैसों का लालच देकर स्मैक पहुंचाने के लिए भेजा था। पुलिस अब इन दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया की अजय के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक हुई सम्पन्न

Sun Mar 29 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे की अध्यक्षता में आज जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई ।बैठक में अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निवेश मित्र पोर्टल पर जिन विभागों की पेंडेंसी है उसे शीघ्र निस्तारित किया जाये।बैठक में […]

You May Like

advertisement