Uncategorized

आजमगढ़ में नई डस्टर SUV की धूम, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने किया अनावरण

Oplus_131072

आजमगढ़ में नई डस्टर SUV की धूम, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने किया अनावरण

आजमगढ़:
जनपद के रानी सराय स्थित सैयदवारा मार्केट में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान Renault शोरूम में नई “डस्टर” SUV की शानदार लॉन्चिंग की गई। कार्यक्रम में जिले की कई नामी हस्तियां मौजूद रहीं।

इस मौके पर एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने गाड़ी से पर्दा हटाकर उसका औपचारिक अनावरण किया। जैसे ही डस्टर का अनावरण हुआ, वहां मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इसका स्वागत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने डस्टर कार की जमकर सराहना की। हर किसी की जुबान पर एक ही बात रही—
“डस्टर इस बैक”, यानी यह दमदार SUV एक बार फिर नए अंदाज में लौट आई है।

इस अवसर पर सेल्स मैनेजर हरेंद्र यादव, जनरल मैनेजर एमडी नऊदीन, एमडी जनाब हाजी इसरार साहब, मोहम्मद हाशिम, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद हतीम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सेल्स मैनेजर हरेंद्र यादव ने कार की खूबियों को बताते हुए कहा कि नई Renault Duster 2026 अपने दमदार और रग्ड डिज़ाइन के साथ बाजार में वापसी कर रही है। इसमें 212mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, 1.3L टर्बो पेट्रोल/हाइब्रिड इंजन, लेवल-2 ADAS, 10.1-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड) जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि यह SUV अपनी बेहतरीन ऑफ-रोडिंग क्षमता और एडवांस टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाएगी, जिससे ग्राहकों को एक प्रीमियम और सुरक्षित ड्राइविंग अनुभव मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel