Uncategorized

मां वैष्णो देवी सेवादार सोसाइटी फिरोजपुर छावनी की ओर से 7वां विशाल भगवती जागरण 04 अप्रैल 2026 को अड्डा लाल कुर्ती फिरोजपुर छावनी में करवाया जा रहा है

मां वैष्णो देवी सेवादार सोसाइटी फिरोजपुर छावनी की ओर से 7वां विशाल भगवती जागरण 04 अप्रैल 2026 को अड्डा लाल कुर्ती फिरोजपुर छावनी में करवाया जा रहा है।

जागरण में महंत राजेश बिट्टू गिरी जी महाराज, जम्मू वाले और मां वैष्णो दरबार से आचार्य एवं पुजारी आशीर्वाद देने के लिए विशेष तौर पर पधारेंगे

जागरण के उपरांत आज श्री धर्मपाल बंसल संस्थापक भक्ति भजन ग्रुप एवं सदस्यों ने किया सत्संग

(पंजाब) फिरोजपुर 29 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

       मां वैष्णो सेवादार सोसाइटी फिरोजपुर छावनी की ओर से 7वां विशाल भगवती जागरण 04 अप्रैल 2026 को अड्डा लाल कुर्ती फिरोजपुर छावनी में करवाया जा रहा है। जिसमें महंत राजेश बिट्टू गिरी जी महाराज जम्मू वाले और मां वैष्णो देवी दरबार से आचार्य एवं पुजारी पधारेंगे। जागरण में मुख्य भजन गायक सम्राट सन्नी मित्तल जी जालंधर वाले पधारेंगे। 

    जागरण से पूर्व भक्ति भजन ग्रुप के संस्थापक धर्मपाल बंसल, डायरेक्टर एसबीएस नर्सिंग कॉलेज, हार्मनी आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल एवं ग्रुप के सदस्यों द्वारा अड्डा लाल कुर्ती पर सत्संग किया गया। सत्संग में मां की सुंदर-सुंदर भेंटें श्री धर्मपाल बंसल, गौरव अनमोल म्यूजिक डायरेक्टर, राकेश पाठक कोषाध्यक्ष एवं मुकेश गोयल महामंत्री द्वारा अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत की गई। बड़ी संख्या में माता रानी के श्रद्धालुओं ने भजनों का रसपान किया। भजनों ने पंडाल में माता रानी के श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध  कर दिया और सभी नाचने को मजबूर हो गए।

      मां वैष्णो सेवादार सोसाइटी के संचालक डॉक्टर अनिल शर्मा (गुरु जी महाराज) जो माता रानी के परम भक्त है और मां वैष्णो देवी दरबार में जुड़े हुए हैं, धार्मिक कार्यों में रुचि रखते हैं, ने भक्ति भजन ग्रुप सदस्यों को माता रानी की चुनरी ओढ़ कर उनका सम्मान किया। श्री हरी राम खिदड़ी ब्राह्मण सभा अध्यक्ष फिरोजपुर विशेष तौर पर पधारे। उनको भी मां वैष्णो सेवादार समिति सदस्यों द्वारा सुमरती चिन्ह देकर सम्मानित किया। अंत में माता रानी की आरती की गई। आरती उपरांत सभी को माता रानी का प्रसाद वितरण किया गया।

       भक्ति भजन के संस्थापक श्री धर्मपाल बंसल एवं भक्ति भजन ग्रुप सदस्यों द्वारा मां वैष्णो सेवादार सोसाइटी के सभी सदस्यों को माता रानी का स्वरूप सुमरती चिन्ह के तौर पर भेंट किया गया।

      डॉक्टर अनिल शर्मा गुरूजी द्वारा 4 अप्रैल को होने वाले मां भगवती जागरण के लिए बड़ी संख्या में पहुंच कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आग्रह किया गया।

     इस अवसर पर महिंदर पाल बजाज, हेमंत सियाल, कैलाश शर्मा भक्ति भजन ग्रुप के सदस्य और विशाल तेजी प्रधान, लड्डू गोपाल चेयरमैन, मंजीत ढींगरा उप प्रधान, जगदीश गर्ग सिक्योरिटी इंचार्ज, कुलदीप शर्मा डायरेक्टर, अमित यादव, सुरेंद्र चौधरी, साजन सचदेवा सलाहकार, प्रीत ढींगरा, रोहतास शर्मा, प्रवेश, टिंकू गर्ग, उमेश छाबड़ा, सुशील भाटिया, सीमा सचदेवा, सुमन शर्मा, बिट्टू सुखदेव, टोनी, बिरजू, योगेश तेजी, नीलम राणा, प्रिंस भाटिया, सुनील छल्ली इत्यादि सेवादार, मातृशक्ति और माता रानी के भगत भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel