राष्ट्रीय कवि संगम व राकेश लोक चेतना संस्था द्वारा बदायूं रोड़ स्थित कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का किया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : राष्ट्रीय कवि संगम व राकेश लोक चेतना संस्था द्वारा बदायूं रोड स्थित जितेंद्र अग्रवाल के संस्थान पर कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में नैनीताल से पधारी कवियत्री प्रियंका जोशी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदू जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री नरेंद्र जी विशिष्ट अतिथि पंतनगर से पधारे स्वयं सुरक्षा अभियान के अध्यक्ष रजनीश पांडे व महानगर प्रचारक मयंक साधु रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघ चालक डॉ राजीव सक्सेना ने की। कार्यक्रम का कुशल संचालन ने रोहित राकेश ने किया। कवि सम्मेलन में विश्वजीत निर्भय कमलकांत श्रीवास्तव,वंदना शरद प्रेमलता “रोली” देशपाल सिंह नितेश कपूर राम कुमार कोहली आदि ने काव्य पाठ किया।
अपना काव्य पाठ करते हुए वंदना शरद ने कहा “स्वतंत्रता के हवन कुंड में एक चिंगारी लाई हूं” रोहित राकेश ने कहा
कभी न हिले वो बुनियाद चाहिए ।
वतन हमेशा ही आबाद चाहिए। तथा नैनीताल से पधारी कवियत्री प्रियंका जोशी ने कहा
वीर जवानों जाग उठो तुमको बढ़ते जाना है।
भारत मां के सपूतों मां का कर्ज चुकाना है ।विश्वजीत निर्भय ने कहा सनातन को मिटा सके ऐसा किसी में दम नहीं है ।
किसी भी युग में झुका इसका परचम नहीं है।कार्यक्रम में गंगा समग्र के अखिलेश सिंह दुर्गेश गुप्ता,रवि गट्टू मल अग्रवाल, अंकुर किशोर सक्सेना अंकित अग्रवाल डॉ मधु गुप्ता अशोक उप्रेती श्याम मिठवानी शैलेंद्र मूलचंदानी आदि उपस्थित रहे। अंत में आभार जितेंद्र अग्रवाल ने दिया।




