उत्तराखंड: जबरन धर्मांतरण और डेमोग्राफिक बदलाव रोकने में जन सहयोग जरूरी

उत्तराखंड: जबरन धर्मांतरण और डेमोग्राफिक बदलाव रोकने में जन सहयोग जरूरी,
सागर मलिक

सैनिकों के उत्थान और सुझावों से बनेगा राज्य के विकास का रोडमैप-सीएम

देहरादून । गढ़ी कैंट में आयोजित “विकसित भारत @2047: सामूहिक संवाद–पूर्व सैनिकों के साथ” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिकों से संवाद किया और कहा कि जबरन धर्मांतरण और डेमोग्राफिक बदलाव पर सरकार की सख्त कार्रवाई के साथ जन सहयोग और कानूनी जागरूकता भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दंगा विरोधी कानून लागू किया, भूमि अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई की और यूसीसी जैसा साहसिक कदम उठाया है, लेकिन इन प्रयासों की सफलता में जनता की भागीदारी अहम है।

मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों से आग्रह किया कि वे राष्ट्र प्रहरी के साथ-साथ पर्यावरण प्रहरी भी बनें और “एक पेड़ अपनी मां के नाम” अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने वन विभाग को हर डिवीजन में 1,000 पेड़ लगाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं सैनिक पुत्र हैं और पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों की समस्याओं को नजदीक से समझते हैं। उनकी सरकार ने सैनिकों व शहीद परिवारों के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं, जिनमें अनुग्रह राशि में वृद्धि भी शामिल है।

धामी ने बताया कि पिछले दो माह में राज्य में 38 लाख से अधिक पर्यटक आए। बेरोजगारी दर घटकर 4.2% हो गई, जो राष्ट्रीय औसत से कम है। मानसरोवर यात्रा का समय 7 दिन घटा और आदि कैलाश यात्रा को नई गति मिली।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) ए.के. सिंह, मेजर (सेनि.) के.एस. राणा, कर्नल बीरेंद्र सिंह राणा, ब्रिगेडियर नितेश बिष्ट और बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में फर्जी आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड रखने वाले सरकार के रडार पर, रेखा आर्या

Tue Jul 8 , 2025
सागर मलिक उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए बनाए गए राशन और आयुष्मान कार्ड के मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। राजधानी देहरादून में ऐसे मामलों के सामने आने के बाद, राज्य सरकार ने इस पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। राज्य की खाद्य मंत्री रेखा आर्या […]

You May Like

advertisement