आंधी तूफान एवं तेज बारिश से कच्चे मकान के छत पर लगी खपरैल भर-भराकर गिरी, गनीमत रही खपरैल में सो रहे पति-पत्नी बाल बाल बचे

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, सोहरा गांव आंधी तूफान और तेज बारिश होने के कारण कच्चे मकान के ऊपर छत पर लगी खपरैल भरभरा कर गिर गई, गनिमत रही खपरैल के नीचे सो रहे पति पत्नी बाल बाल बच गए, नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित खातून बेगम पत्नी हामिद अली ने बताया कि आज सुबह सोमवार को लगभग चार बजे हम पति पत्नी कच्चे मकान की खपरैल के नीचे सो रहे थे सुबह अचानक तेज बारिश आने पर कच्चे मकान के नीचे रखा सामान दुसरी जगह सुरक्षित रख रहे थे उसी समय अचानक खपरैल भरभरा कर गिर गई। और उन्होंने बताया कि खपरैल गिरने से खाने पीने का समान, गेहूं चावल, कपड़े, खाटिया और कुछ जरुरत का समान दब गया। जिससे उनका लगभग 60 से 70 हजार रुपए का नुक़सान हो गया। खातून बेगम ने बताया कि उनके 3 तीन लड़के और 3 लड़कियों है (6 बच्चे हैं) और उनके पति हामिद अली मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। गांव में खपरैल गिरने की सूचना पर गांव के प्रमुख समाजसेवी इस्लाम हुसैन अंसारी, साकिर हुसैन अंसारी, वाजिद मास्टर, इस्माइल अंसारी, इमरान अंसारी, अफजाल अंसारी, आदि मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और खपरैल के नीचे दवा सारा सामान बाहर निकलवाया और उनकी आर्थिक रूप से मदद की। इस्लाम हुसैन अंसारी की सूचना पर हल्का लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौका मुआयना किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाव बिषय पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई संगोष्ठी

Tue May 5 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा की अध्यक्षता में मंडल रेल प्रबन्धक सभाकक्ष में ’गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाव’ विषय पर अधिकारियों सहित लगभग 250 पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संगोष्ठी आयोजित की गई।मंडल रेल प्रबन्धक […]

You May Like

advertisement