पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाव बिषय पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई संगोष्ठी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा की अध्यक्षता में मंडल रेल प्रबन्धक सभाकक्ष में ’गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाव’ विषय पर अधिकारियों सहित लगभग 250 पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संगोष्ठी आयोजित की गई।
मंडल रेल प्रबन्धक सुश्री वीणा सिन्हा ने रेलवे कर्मचारियों को गर्मी के मौसम में सतर्क रहकर कार्य करने तथा अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी।
अपर मंडल रेल प्रबन्धक श्री मनोज कुमार ने कहा कि सभी स्टेशनों पर पीने का पानी एवं पंखा, कूलर आदि को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखे जायें जिससे रेल यात्रियों एवं कर्मचारियों किसी समस्या का सामना न करना पड़ेे।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. यू.एस नाग ने लू से होने वाली बीमारियों एवं उनके बचाव के तरीके बताए। उन्होंने सभी को सूती एवं हल्के कपडें पहनने तथा साथ में नमक/चीनी अथवा ओ.आर.एस का घोल रखने की सलाह दी था उनका समय-समय पर पर्याप्त मात्रा में सेवन करने के लिए कहा। साथ में सभी क्रू लाबी में पर्याप्त मात्रा में ओ.आर.एस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वीडियो काॅनफ्रेंसिंग के दौरान मंडल चिकित्सा अधिकारी डा. ऋषभ गाबा ने पाॅवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से लू से होने वाली बीमारियों के उपचार एवं बचाव के लिए महत्वपूर्ण चिकित्सीय सुझाव दिए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइंस कार्यालय पर ऐतिहासिक जीत का मनाया गया जश्न

Tue May 5 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइंस कार्यालय पर ऎतिहासिक जीत का जश्न मनाया गया। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने पश्चिम बंगाल, असम, पुद्दुचेरी में प्रचंड विजय पर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई, सभी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व ढोल नगाड़े बजाकर जीत का जश्न मनाया।सांसद […]

You May Like

advertisement