मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत हक की बात जिलाधिकारी के साथ व शक्ति संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत हक की बात जिलाधिकारी के साथ व शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार बरेली में किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री संतोष कुमार अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0), श्री राजेश कुमार वर्मा सिटी मजिस्ट्रेट, श्रीमती मोनिका राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी, श्री सौरभ सिंह संरक्षण अधिकारी, श्रीमती चंचल गंगवार केंद्र प्रबंधक वन स्टॉप सेंटर, श्रीमती रिंकी सैनी जिला मिशन कॉर्डिनेटर हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन, रसना गुप्ता परामर्शदाता, श्रीमती हरविंदर कौर, श्रीमती शारीन, श्रीमती सुमन गंगवार पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली द्वारा महिला कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित कल्याणकारी योजनाओं जैसे-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(कोविड/सामान्य), पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना के विषय में जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(कोविड/सामान्य), मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सुभाषनगर बरेली की छात्राओं के साथ संवाद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सेजल ,साक्षी सागर ,लक्ष्मी सागर कक्षा 7 की छात्रा सृष्टि मिश्रा, अनामिका गंगवार, रश्मि कक्षा 8 की छात्राओं के द्वारा सिविल परीक्षा, सेना/ फौज, भारतीय पुलिस सेवा में जाने से संबंधित प्रश्न किए, जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी छात्राओं को सिविल परीक्षा, सेना/ फौज, भारतीय पुलिस सेवा परीक्षा की तैयारी करने की जानकारी प्रदान की गई lतत्पश्चात जिलाधिकारी महोदय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा उक्त कार्यक्रम में आये हुए सभी प्रतिभागियों से वाद संवाद कार्यक्रम में चर्चा करते हुए बताया गया कि शासन द्वारा चलायी जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिया जायेगा। जनपद स्तर पर शासन द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के कुशल क्रियान्वयन हेतु जिला प्रशासन सदैव तत्पर है एवं आपके साथ है l

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस जिला प्रभारी ने पार्टी से दिया इस्तीफा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या पर लगाया उपेक्षा का आरोप

Sat Apr 4 , 2026
रिपोर्टर : जफर अंसारीहल्द्वानी 2027 चुनाव नजदीक है चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में अभी से गुटबाजी देखने को मिल रही है। ऐसे में 2027 का कांग्रेस का चुनाव जीतने का दवा कहीं ना कहीं फेल नजर आ रहा है। नैनीताल जिले के कांग्रेस के प्रभारी और पूर्व जिला पंचायत […]

You May Like

advertisement