कंपोजिट विद्यालय में धूम धाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव,शिक्षक चौपाल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : दुनका , ब्लाक शेरगढ़ के कम्पोजिट विद्यालय ढकिया डाम में कक्षा 8 उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं का विदाई समारोह, वार्षिक उत्सव एवं शिक्षक चौपाल का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार ने की कार्यक्रम में विकास खण्ड शेरगढ़ के खण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार भारती विद्यालय के सेवानिवृत्त अध्यापक विनोद कुमार आर्य वी जे पी के प्रमुख कार्यकर्ता देवेश कुमार आचार्य विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष पूजा द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती को दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छोटे छोटे बच्चों ने कार्यक्रम के द्वारा समाज के अनपढ़ लोगों को शिक्षा के महत्व के विषय में जानकारी दी शिक्षा का जीवन में कितना महत्व है। सभी कक्षाओं में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 8 उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उन्हें कक्षा 9 प्रवेश हेतु जागरूक किया गया। इसके साथ ही सरकार के द्वारा चलाई जा रही समस्त सरकारी योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित अभिभावकों छात्र छात्राओं को को जलपान कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक चित्रसेन द्वारा उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार भारती ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार, सेवानिवृत्त अध्यापक विनोद कुमार, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष पूजा एवं अन्य सदस्यों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर अध्यापक विपिन देवल नीलम हरीश कुमार मोरपाल आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राहुल सांकृत्यायन जी की जयंती पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा आज

Thu Apr 9 , 2026
आजमगढ़।स्वतंत्रता सेनानी, किसानों, मजदूरों के रहबर पूरी दुनिया में घूम कर यथार्थ का ज्ञान कराने वाले, प्रकांड विद्वान राहुल सांकृत्यायन जी की कल दिनांक-09.04.2026 को जयंती के पूर्व संध्या पर नेहरू हाल के सामने स्थित उनकी प्रतिमा को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा धोकर सफाई किया गया। कल उनके जयंती […]

You May Like

advertisement