
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 9 अप्रैल : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के होम्योपैथी चिकित्सा केंद्र में आज 10 अप्रैल को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। होम्योपैथी दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर का कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान व कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर शुभारंभ करेंगे। आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला ने बताया कि शिविर में सुबह दस से दोपहर एक बजे तक रोगियों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाइयों का वितरण, शुगर व रक्त जांच के साथ-साथ हड्डियों की जांच की जाएगी।
शिविर में होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. कुलजीत कौर और डॉ. रिया शर्मा द्वारा मरीजों की जांच कर परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस नि:शुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।


