एडीएम ने क्रॉप कटिंग कराकर गेहूँ की उत्पादकता का किया आकलन

_लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

एडीएम ने क्रॉप कटिंग कराकर गेहूँ की उत्पादकता का किया आकलन_

किसान गेहूँ धान क्रय केंद्र पर ही विक्रय करें ताकि न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त हो सके – एडीएम

अवशेष कृषि अपशिष्ट को खेतों में न जलाए – एडीएम

रायबरेलीः- 09 अप्रैल 2026
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने गेहूँ की पैदावार की हकीकत देखने के लिए सदर तहसील क्षेत्र के राही ब्लॉक के भदोखर गांव में पहुंचे। उनकी देखरेख में क्रॉप कटिंग कर उत्पादकता का आकलन किया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल गेहूँ कटाई के 03 खेतों में प्रयोग किए गए। एक निश्चित त्रिकोण क्षेत्र में फसल कटाई करके यह देखा गया कि कितनी उत्पादकता प्राप्त हो रही है।
जिसके अंतर्गत तीन खेतों में क्रॉप कटिंग की गई, जिसमें गाटा संख्या 972 में लगभग 16.720 किग्रा के हिसाब से 38.6 कुंतल/हेक्टेयर उत्पादकता उपज प्राप्त हुई। इसी प्रकार गाटा संख्या 31 में 14.480 किग्रा के हिसाब से 33.4 कुंतल/हेक्टेयर एवं गाटा संख्या 731 में 05.520 किग्रा के हिसाब से 12.7 कुंतल/हेक्टेयर उत्पादकता उपज प्राप्त हुई।
अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से कहा कि अपना गेहूँ धान क्रय केंद्र पर ही विक्रय करें ताकि न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त हो सके। अवशेष कृषि अपशिष्ट को खेतों में मत जलाए।
क्रॉप कटिंग से फसल की पैदावार देखी जाती है इसमें रेंडम आधार पर खेतों को चुनकर फसल की उत्पादकता का आकलन किया जाता है। कम उत्पादकता होने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत जनपद में कार्यरत बीमा कंपनी किसानों को लाभ देती है, इसलिए किसानों को अधिक से अधिक फसल बीमा करा लेना चाहिए।
इस मौके पर तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक दुर्गाप्रसाद शुक्ला, लेखपाल महेश कुमार उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम की अध्यक्षता में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर की गई बैठक

Thu Apr 9 , 2026
डीएम की अध्यक्षता में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर की गई बैठक _लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेलीः- 09 अप्रैल 2026जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना की तैयारियों, प्रक्रिया […]

You May Like

advertisement