बच्चों को पसंद आई स्पाइडर मैन, आयरन मैन, मंकी माउस और टॉम कैटेगिरी की पतंगे

बच्चों को पसंद आई स्पाइडर मैन, आयरन मैन, मंकी माउस और टॉम कैटेगिरी की पतंगे

बैसाखी महोत्सव में वन लाइन हंडर्ड काइट ने खूब लूटी वाहवाही।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैसाखी महोत्सव की 6 फीट लंबी पतंग को उड़ाया।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 14 अप्रैल : धर्मनगरी में प्रदेश का पहला बैसाखी महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय पतंग पवेलियन आकर्षण का केंद्र बना रहा है। यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा अधिकारियों, पुलिस कर्मियों, आमजन, बच्चों व बुजुर्गों तक ने पतंगों को उड़ाया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैसाखी महोत्सव पर आधारित 6 फीट लंबी पतंग को उड़ा कर ही पवेलियन के आयोजन की शुरुआत की थी। महोत्सव में आने वाले नागरिकों ने वन लाइन हंडर्ड काइट पहली पसंद रही है। अंतरराष्ट्रीय पतंग संस्थान ने करीब 50 प्रकार के पतंगों को उड़ाकर बैसाखी महोत्सव का समां बांधे रखा। बैसाखी मेला का लुत्फ उठाने बच्चों ने मनोरंजन स्थल के साथ-साथ पतंग पैवेलियन में पतंगों के साथ मस्ती की। बच्चों को पतंग पैवेलियन में स्पाइडर मैन, आयरन मैन, मंकी माउस और टॉम कैटेगरी की पतंगें खूब पसंद आई।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि बैसाखी का त्योहार रबी की फसल कटाई, मौसम परिवर्तन सहित अनेक प्रकार की खुशियों, उत्साह व उल्लास को लेकर आता है। प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रहे बैसाखी महोत्सव में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम तय किए गए हैं। पतंग पैवेलियन इनमें से एक है। यहां पर इंडियन फ्लैग ट्रेन काइट, सीएम के लिए बैसाखी महोत्सव 6 फीट काइट, स्पाइडर मैन काइट, आयरन मैन काइट, लेडी बग, मैकी माउस, टॉम काइट जैसी अनेक प्रकार की पतंगे शामिल रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वृन्दावन सरोवर में धूमधाम से सम्पन्न हुआ भक्ति सम्मान महोत्सव

Wed Apr 15 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी वृन्दावन : कैलाश नगर स्थित वृन्दावन सरोवर में गोलोकवासी श्रीमती मुन्नी देवी की स्मृति में भक्ति सम्मान महोत्सव अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ सन्त प्रवर रामदास महाराज (अयोध्या) के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ।महोत्सव का शुभारंभ […]

You May Like

advertisement