शिब्ली नेशनल कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया प्रारम्भ

शिब्ली नेशनल कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया प्रारम्भ

आज़मगढ़। शिब्ली नेशनल कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर एवं विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 29 अप्रैल, 2026 से 27 मई, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अफसर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि स्नातक स्तर पर बीए, बी.कॉम. एवं बी.एससी. के साथ-साथ व्यवसायिक पाठ्यक्रमों जैसे बीबीए, बीसीए, एलएल.बी., बी.एससी. बायोटेक्नोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस एवं जियोलॉजी में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त स्नातकोत्तर (पीजी) के सभी पाठ्यक्रमों एवं एलएल.एम. में भी प्रवेश हेतु आवेदन लिए जा रहे हैं।

सभी अभ्यर्थियों को आवेदन महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.shiblicollege.ac.in के माध्यम से ही करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम- यूपीआई (Paytm, Google Pay, PhonePe), डेबिट/क्रेडिट कार्ड एवं इंटरनेट बैंकिंग-से किया जाएगा।

प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों को पहले महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कर यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन नंबर (URN) प्राप्त करना होगा। इसके बाद शिब्ली नेशनल कॉलेज के आवेदन फॉर्म में उक्त विवरण भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।

महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने एवं प्रवेश परीक्षा की तिथि से संबंधित सूचनाएं समय-समय पर वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पूर्व वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें तथा अंतिम तिथि से पहले आवेदन सुनिश्चित करें।

किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी महाविद्यालय की हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ ਅੰਗਹੀਣਾਂ ਅਤੇ ਦਿਮਾਗੀ ਤੌਰ ਬਿਮਾਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿਤੇ ਆਰਥਿਕ ਸਹਾਇਤਾ ਦੇ ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਚੈੱਕ

Wed Apr 29 , 2026
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ/ਮੱਖੂ, 29 ਅਪ੍ਰੈਲ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਸੰਸਥਾ ਦੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਰਜੀਤ ਕੌਰ ਛਾਬੜਾ ਅਤੇ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਛਾਬੜਾ ਵੱਲੋਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੰਸਥਾ ਦੇ ਬਾਨੀ ਡਾ ਓਬਰਾਏ ਵੱਲੋਂ ਲੰਮੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਲੋੜਵੰਦਾ ਦੀ ਭਲਾਈ ਦੇ ਕਾਰਜ ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਤੋਂ ਮੱਦਦ ਲਏ ਬਗੈਰ ਆਪਣੀ ਕਿਰਤ ਕਮਾਈ […]

You May Like

Breaking News

advertisement